{"vars":{"id": "112803:4780"}}

UP News : यूपी के 28 लाख कर्मचारियों को मिला दीपावली का तोहफा

 
DA Hike InUp : दीपावली के त्योहार पर सभी सरकारें अपने कर्मचारियों को तोहफे दे रही हैं। ऐसा ही एक खुश करने वाला तोहफा यूपी सरकार ने भी अपने 28 लाख कर्मचारियों को दिया है। अगर आप भी यूपी सरकार के कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर खुशी ले आएगी। आइए जानते हैं। Dainik Haryana News,7th Pay Commission(चंडीगढ़): केंद्रीय कर्मचारी लगातार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। अब केंद्र सरकार के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए जुलाई से मिलेगा और कमर्चारियों को एक महीने की सैलरी के हिसाब से बोनस भी दिया जाएगा। READ ALSO :Health Advice For Baby : छोटे बच्चे को दूध के साथ बिस्कुट खिलाने से होते हैं ये नुकसान! सीएम योगी(CM Yogi) ने अपने एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान दे रहे सभी कर्मचारियों, टेक्नोलॉजी शिक्षण संस्थान, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों को मूल वेतन में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है जिसके बाद मिलने वाला महंगाई भत्ता 42 की जगह 45 प्रतिशत हो गया है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों को काफी लाभ मिलने वाला है। सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है कि अधिकतम बोनस की राशि 7 हजार रूपये जा सकती है।केंद्र सरकार की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी कर्मचारियों को खुश कर दिया है। फिलहाल कर्मचारियों को 42 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है, सरकार के ऐलान के बाद कर्मचारियों को 46 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा। READ MORE :Marco Jansen Story: साऊथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन का था ये सपना जो भारत के साथ मैच में हुआ पुरा

दिसंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन :

आपकी जानकारी के लिए बता दें, जानकारी मिल रही है कि बढ़े हुए वेतन को सरकर नवंबर या दिसंबर के महीने में कर्मचारियों को देगी। डीए बढ़ाने के बाद सरकार पर 214 करोड़ का अतिरिक्त भार बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश में करीब 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस के रूप में 6908 रूपये मिल सकते हैं। 7 हजार रूपये अधिकतम बोनस देने की भी बात कही गई है।