Veto Power: वीटो पावर के लिए भारत ने ठोकी दावेदारी, चीन को कैसा ऐतराज
Sep 13, 2023, 18:47 IST
Veto Power India: अब तक UNSC के पांच स्थाई सदस्य हैं। इसके इलावा इसके लिए भारत ने छठी कुर्सी के लिए दावेदारी जताई है। भारत को वीटो पावर देने के लिए 4 देश सहमति बना रहे हैं लेकिन एक देश है जो भारत के लिए सबसे बाड़ा रोड़ा बना हुआ है। आप सब भी इस देश से भली भांति वाकिफ होंगें। वो देश और कोई नहीं हमारा पड़ोसी देश चीन है। Dainik Haryana News: UNSC (चंडीगढ़): इस बार भारत में हुए G-20 समिट में बहुत से मुददों पर सहमति हुई है। PM नरेंद्र मोदी जी ने एक बार फिर से वीटो पावर के लिए UNSC के स्थाई सदस्यों को बढ़ाने की मांग रखी है। अब तक UNSC की पांच स्थाई सदस्य हैं। जिसमें चीन, अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन इन पांच देशों को P5 के नाम से जाना जाता है। UNSC की छठी स्थाई कुर्सी के लिए भारत ने अपनी दावेदारी जताई है और इसके लिए बहुत से देश भारत के समर्थन में खड़े हैं ।