{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Weather Update : जानें कैसे होती है गलन वाली ठंड
 

Today Weather  : हाल ही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि लोगों को इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली है। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत में कोल्ड डे की स्थिति कम होने वाली है।
 
 

Dainik Haryana News,Weather News (New Delhi ) : मौसम विभाग ने अर्ल्ट जारी कर दिया है कि 11 जनवरी के बाद लोगों को इस ठिठूरने वाली ठंड से निजात मिलेगी। घना कोहरा,शीतलहर और लो विजिबिलिटी पूरे उत्तर भारत को अपने गिरफ्त में ले रखी है। कई दिनों से दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में तो और भी भंयकर सर्दी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अलग अलग हिस्सों में सुबह सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की भविष्यवाणी की है।

Read Also : Delhi Weather : चिल्लई कलां की शुरूआत, आज से दिल्ली समेत इलाकों में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली में कोल्ड डे को लेकर जारी किया गया अलर्ट

Delhi's climate : दिल्ली के मौसम की बात करे तो, बुधवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुछ कम कोहरा देखा गया और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। शहर के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। 

राजस्थान में रहा सबसे ठंडा दिन 

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10°C और मध्य प्रदेश व बिहार के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 13°C दर्ज किया गया। वहीं, आज सीकर (पूर्वी राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8°C दर्ज किया गया। 

IMD ने घने कोहरे को लेकर दी चेतावनी 

जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, हरियाणा, ओडिशा और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार,  पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है।

घने कोहरे में ड्राइव करते समय रहे सतर्क 

सर्दियों में विजिबिलिटी कम होने पर दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें। इससे आप सुरक्षित रहेंगे। 

कोहरे के दौरान निर्धारित से कम गति में ही वाहन चलाएं।

हाई-बीम पर लाइट फैल जाती है और कोहरे में वाहन चलाते समय हाई-बीम पर लाइट रखने से सामने कुछ भी दिखाई नहीं देगा। ऐसे में बेहतर है कि हेडलाइट को लो-बीम पर रखें।

कोहरे में कार चलाने के दौरान डिफॉगर ऑन रखें, ये शीशे के तापमान को बढ़ा देते हैं, इस वजह से उन पर धुंध नहीं जमती।
कोहरे में सड़क पर निकलें तो दूसरे वाहनों को बहुत तेज गति में ओवरटेक करने की कोशिश न करें।
कोहरे में फोरलेन (नेशनल हाइवे) पर यात्र के दौरान टोल फ्री नंबर 1033 को जरूर याद रखें। किसी भी आपात स्थिति में यह नंबर आपकी बड़ी मदद करेगा।

Read More : Today Delhi Weather : मौसम विभाग का अलर्ट जारी, कल 10 जिलों में तेज बारिश के साथ घने कोहरे की है संभावना

इन राज्यों में हुई बारिश 

तमिलनाडु में भी भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीप समूह और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।