{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Weather Update:  आसमान से बरसी आफत, किसानों की फसलें हुई तबाह

 
Weather News: भारत में इस समय सरसों तथा गेहूं की फसलें पकने के लिए तैयार है। किसानों की आमदनी का एकमात्र ये फसलें ही साधन हैं। इनही फसलों के लिए बार-बार उन्हें कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालही में हो रही बारिश किसानों की फसलों के लिए नुकसानदायक है। ज्यादा बारिश होने की वजह से फसलें खराब होने की कगार पर है। ऐसे में बारिश क्या कम थी कि एक और आफत आसमान से किसानों की फसलों पर आ गिरी।     Dainik Haryana News: Today Weather Update: कल के दिन एक दर्जन से अधिक जगहों पर जमकर ओलावृष्टि हुई। यह मुंगावली क्षेत्र के खुटिया बामौरी आकसी, बामौरी, गुन्हेरु आदि कई क्षेत्रों में 5 से 10 मिनट के बीच ओलावृष्टि हुई। जिसकी वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।     नट तक लगातार ओलावृष्टि हो तो आप नुकसान का अंदाजा लगा सकते हैं। गांव वालों का कहना है कि ओलावृष्टि रूकने के बाद भी लगभग एक घंटे तक औले ऐसे ही पड़े रहे। लोगों का कहना है कि औले 50 ग्राम से भी बड़े थे।   Read Also: OPS Update : खुशी से झूम उठे कर्मचारी, इस राज्य ने बहाल की पुरानी पेंशन!   ज्यादा ओलावृष्टि होने की वजह से खेतों में खड़ी फसलें बीच से टुट गई। सारी फसलें जमीन में धस गई। पेड़ों के पत्ते तक झड़ गए। मुंगावली क्षेत्र के दर्जनों गांव में भारी ओलावृष्टि हुई लेकिन 5 गांव में फसलें बिलकुल तबाह हो गई।     किसानों की 6 महीने की मेहनत आसमानी आफत की वजह से बर्बाद हो गई। गांव वालों का कहना है कि ओलावृष्टि इतनी ज्यादा हुई कि घरों की छतों तथा घर के आंगन में औलों का ढेर लग गया।   Read Also: Jaya Kishori: जया किशोरी नें बताया, अच्छे पति में होने चाहिए ये सब गुण   ओलावृष्टि बंद होने के बाद एक घंटे बाद आसमानी आफत का पानी हुआ। स्थानिय लोग ओलावृष्टि को देखने के बाद अपनी फसलों का क्या हाल हुआ होगा, खेतों में जाकर देखने से पहले ही लगा चुके थे।