{"vars":{"id": "112803:4780"}}

World's Oldest Dog Dies : दुनिया के सबसे लंबी उम्र वाले कुत्ते की हुई मौत, देखने में था ऐसा

 
World's Oldest Dog : दोस्तों आज दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाले कुत्ते की मौत हो गई है। ये कुत्ता देखने में भी बेहद प्यारा और सुंदर था। इसका जन्म 11 मई 1992 में हुआ था। आइए जानते हैं ये कुत्ता कैसे इतने दिनों तक जिया। बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,World's Oldest Dog Dies(चंडीगढ़): दुनिया के सबसे ज्यादा जीने वाले कुत्ते का नाम 'बोबी'(Bobby) था जिसका 31 साल की आयु में मौत हो गई है। इसका जन्म 11 मई 1992 को हुआ था।फरवरी में उसने दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र वाले कुत्तों की लिस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। राफेइरो डो अलेंटेजो ब्रीड के बोबी ने ऑस्ट्रेलिया के ब्लूये का रिकॉर्ड तोड़ा था. READ ALSO :UP News : बाप रे! प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था 602 ग्राम सोना, पुलिस को ऐसे हुआ शक उसकी 1939 में 29 साल और 5 महीने की उम्र में मौत हो गई थी। उनके डॉक्टर करेन ने कहा है कि ये कुत्ता 11,478 दिन जिया है लेकिन उनके ये दिन उन लोगों के लिए कम हैं जो उनसे बेहद प्यार करते थे। इतिहास में पहली बार ऐसा कुत्ता है जो सबसे ज्यादा जीवन जिने वाला है। बोबी पुर्तगाल का रहने वाला था और वहीं के एक गांव में उसने अपना जीवन बिताया है। उसका जन्म तीन भाई बहनों के साथ आउटहाउस में हुआ था। लेकिन कोस्टा ने बताया है कि पिल्लों को छोड़ना पड़ा था क्योंकि पहले ही उनके परिवार में काफी ज्यादा जनवर थे। लेकिन बोबी रह गया और कोस्टा जो उसके मालिक हैं उन्होंने बताया है कि उनकी इतनी ज्यादा लंबी उम्र का राज गांव का स्वस्थ वातावरण है क्योंकि वहां पर किसी भी तरह का कोई प्रदूषण नहीं है। वातावरण साफ होने की वजह से बीमारियां कम होती हैं और लोग लंबी उम्र तक अपना जीवन जी पाते हैं। READ MORE :UP News : यूपी के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ मिलेगा डबल बोनस, जानें आप भी