{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Yamuna ka kahar: दिल्ली के बाद अब आगरा में यमुना का कहर, ताजमहल तक पहुंचा पानी

 
Yamuna Water Level High: यमुना का जल है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। पहले हरियाणा फिर दिल्ली और अब आगरा तक जा पहुंचा। लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी में भी जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है। Dainik Haryana News: #Yamuna Water Enter In Agra(ब्यूरो): पिछले कुछ दिनों से पानी के स्तर में कमी आई थी, लेकिन पिछले 2 दिन से हो रही बारिश की वजह से यमुना में पानी का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। आने वाले कई दिनों तक बारिश होने के आसार बताए जा रहे हैं। दिल्ली में यमुना अपना प्रलय दिखाकर अब यमुना ने अपना रास्ता बदल यूपी के आगरा की और कर लिया है। आज यमुना का पानी ताजमहल के पिछे तक पहुंच गया। इसके बाद ताजमहल के पिछे बने ताज व्यू को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया। Read Also: Rahul Gandhi: भोपाल में जो राहुल गांधी ने किया उसे जान आप हैरान रह जाएंगे ताजमहल के पास बनी पुलिस चौंकी में भी यमुना नदी का पानी भर गया। ताजमहल के पास बना दशहरा घाट भी पानी में डूब गया। देखते ही देखते यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों को 2 फीट से ज्यादा तक डूबो दिया। यहां के स्थानिय लोगों का कहना है कि आज से लगभग 12 से 14 साल पहले यमुना का पानी इस तरह से आया था। लेकिन एक बार फिर से पानी का स्तर इतना देखने को मिला है। Read Also: Electric Highway : इलेक्ट्रिक हाईवे पर चलने वाली बसों में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं, हाईवे बनने में इतनी आएगी लागत पानी का जल स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यमुना का जल स्तर फ्लड लेवल के पास पहुंच गया है। यमुना का हाई फ्लड लेवल 508 फीट तक मापा गया था। इस समय यमुना का जल स्तर 498 फीट तक जा पहुंचा है। जोकि फ्लड लेवल से केवल 2 फीट ही कम रह गया है। अगर बारिश का रूख ऐसा ही रहा तो यमुना की चपेट में 20 से भी ज्यादा गांव आ सकते हैं।