{"vars":{"id": "112803:4780"}}

OMG 2 Box office Collection Day 3: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी को जोड़ी खुब पसंद आ रही है लोगों को

 
OMG 2  Total 3 Day Collection: अक्षय कुमार युवा दिलों की धड़कन। खिलाड़ी अक्षय कुमार को बहुत पसंद किया जाता है। इन दिनों 2 बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई हैं। गदर 2 और OMG 2। अक्षय कुमार ओएमजी 2 में भगवान भोलेनाथ का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। लोगों को अक्षय का ये लुक बहुत ही पसंद आ रहा है। Dainik Haryana News: OMG 2(नई दिल्ली): बात करें ओएमजी के पहले दिन की क्लेकशन की तो फिल्म ने अपने पहले दिन 10.26 करोड़ की कमाई करी। तो वहीं दूसरे दिन 15.3 करोड़ की कमाई की तो वहीं फिल्म ने अपने तीसरे दिन 17.50 करोड़ की कमाई की। फिल्म लगातार अपनी कमाई में बढ़ोतरी करती नजर आई है। लोगों दवारा फिल्म के रिव्यू अच्छे आ रहे हैं। कुल मिलाकर अक्षय और पंकज त्रिपाठी की OMG 2 ने पहले तीन दिन में 43 करोड़ की कमाई की है। बताया जा रहा है कि गदर 2 और ओएमजी के एक साथ रिलीज होने से दोनों ही फिल्मों के कनेक्शन पर फर्क पड़ा है। Read Also: Kisan Yojana : सरकार ने इन फसलों को लेकर उठाए बड़े कदम, किसानों की होगी मौज लेकिन OMG 2 पर इसका ज्यादा असर देखने को मिला है। गदर 2 पहले 3 दिन में ही 100 करोड़ के पार कर चुकी है। खिलाड़ी अक्षय कुमार इस फिल्म में तांडव करते नजर आए हैं। फिल्म में अक्षय के रोल को बड़ा ही पसंद किया जा रहा है जो पंकज त्रिपाठी को नयाय दिलाने के लिए धरती पर आते हैं और हर कदम पर उनका साथ निभाते हैं। जानकारों का मानना है कि फिल्म गदर 2 से कुछ दिन पहले यां कुछ दिन बाद रिलीज होती तो रिकार्ड तोड़ कमाई करती नजर आती। जिसने भी फिल्म को देखा है जबरदस्त बताया है। पहले से ही OMG 2 को भी देखने के लिए टिकेट की बुकिंग हो चुकी थी। धीरे-धीरे फिल्म अपनी कमाई में लगातार बढ़ोतरी करती नजर आ रही है। Read Also: Haryana : हरियाणा कौशल रोजगार निगम में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन सा होगा विभाग सनी पाजी की गदर 2 की वजह से फिल्म के कनेक्शन में बहुत कमी आई है। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म रफ्तार पकड़ती जा रही है। एक साथ बड़े पर्दे पर 2 बड़े सितारों की बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में देखने के लिए सिनेमा घरों में पहुंच रहे हैं।