{"vars":{"id": "112803:4780"}}

OMG 2 Box office Collection Day 5: OMG 2 ने की पांचवे दिन जबरदस्त कमाई, गदर 2 के साथ बनाया ये बड़ा रिकार्ड

 
OMG 2 Total Collection 5 Days:अक्षय कुमार की OMG 2 लगातार अच्छी कमाई कर रही है। भगवान भोले के भक्तो की लंबी लाइन OMG 2 को देखने के लिए मिलती है। हाऊस फुल जा रहा है। Dainik Haryana News: OMG 2 Total Collection(चंडीगढ़):  आज ओएमजी को रिलीज हुए 5 दिन का समय हो चुका है। फिल्म ने 5 के 5 दिन ही अच्छी कमाई करती नजर आई है। 15 अगस्त के दिन OMG 2 ने अच्छी कमाई की है। 15 अगस्त का दिन फिल्म के लिए भी अच्छा रहा और इस दिन सबसे ज्यादा कमाई की। एक साथ गदर 2 और OMG 2 के आने से ऐसा लग रहा था कि दोनों ही फिल्मो की कमाई में फर्क देखने को मिलने वाला है। लेकिन ऐसा नहीं देखने को मिल रहा। दोनों ही फिल्म अपने पहले सप्ताह के पांच दिन में अच्छी कमाई करती नजर आई है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी पर्दे पर कमाल करती नजर आई है। Read Also: Dhosi Hills : ढोसी की पहाड़ियों पर बनने जा रहा हरियाणा का पहला रोपवे, इतनी आएगी लागत पंकज त्रिपाठी अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं और इसमें उनका साथ देने जा रहे हैं भगवान भोलेनाथ जिनकी भूमिका अक्षय कुमार निभा रहे हैं। फिल्म लखातार अच्छी कमाई कर रही है 100 करोड़ के आंकड़े के नजदीक पहुंच चुकी है। OMG 2 ने अपने पहले ही दिन 11 करोड़ की कमाई की थी दूसरे दिन भी 15 करोडा की अच्छी कमाई की। तीसरे दिन 17 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन फिल्म का कनेक्शन थोड़ा कम हुआ और फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने 15 अगस्त के दिन यानी अपने पांचवे दिन सबसे ज्यादा कमाई 19 करोड़ की कमाई की। लोगों को फिल्म बहुत ही पसंद आ रही है। कुल मिलाकर OMG 2 ने अपने पांचों दिन मिलाकर 75 करोड़ तक की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार की OMG 2 अपने पहले सप्ताह में ही 100 करोड़ की कमाई करती नजर आने वाली है। Read Also: Delhi News : दिल्ली मेट्रो के समय में बड़ा बदलाव, चेक करें टाइम लिस्ट! अक्षय कुमार की फिल्म तो अच्छी चल ही रही है इसके साथ उनकी खुशी डबल हो गई जब उनको भारत की नागरिकता मिली। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इससे पहले अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। अक्षय कुमार ने 15 अगस्त के दिन अपनी नागरिकता को लेकर टविट भी किया था। दिल्ल के साथ आइडेंटिटी भी हिन्दुस्तानी और भारत के देश वासियों को 15 अगस्त की बधाई दी थी।