{"vars":{"id": "112803:4780"}}

IAS Success Story: डाक्टर की पढ़ाई की, लेकिन मन बदला और बन गई IAS अफसर

 
Success Story: IAS बनना हर किसी का सपना होता है। और इस सपने को पुरा करने के लिए बहुत से युवा दिन रात मेहनत भी करते हैं। लेकिल भाग्य किसी किसी का साथ देता है। हर साल लाखों युवा IAS बनने के लिए UPSC की परीक्षा में भाग लेते हैं। परंतु सपना कुछ का ही पुरा होता है। आपने एक से बढ़कर एक IAS के सफलता की कहानी सुनी होगी। लेकिन हमारी आज की इस कहानी में कुछ अलग ही बात है। हमारी आज की इस कहानी की पात्र IAS तो बनी ही। इसके साथ आज खुद इस ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं कि IAS बनने वालों का मोक इंटरव्यू लेती हैं।   Dainik Haryana News: UPSC Success Story: हम बात कर रहे हैं,तनु जैन की जिसनें मेडिकल की पढ़ाई की लेकिन इसके बाद देश सेवा की भावना नें जन्म लिया। तनु जैन(IAS Tanu Jain)नें बैचलर आफ डेंटल सर्जरी की पढ़ाई मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज से पुरी की। लेकिन तनु नें सोचा की डाक्टर बनकर वह इतने लोगों की सेवा नहीं कर सकेगी जितना सिविल सेवा में जाकर कर सकती है। और तनु नें UPSC की तैयारी करने का मन बना लिया। तनु के पिता एक बिजनस मैन हैं। जब तनु IAS की तैयारी कर रही थी तो उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसकी वजह से तनु परेशान रहनें लगी। Read Also: PAN-Aadhar Link : जानें किन लोगों को नहीं करना है पैन आधार कार्ड लिंक? तनु नें साल 2012 मेंUPSC में आपना पहला प्रयास किया। जिसमें केवल 60 दिन की तैयारी में तनु नें UPSC को पास कर लिया। लेकिन वो अंतिम पड़ाव को पार करने में असफल रही। इसके बाद तनु नें दुसरा प्रयास किया लेकन इस बार भी उनके हाथ निराशा ही लगी। लेकिन तनु के हार न मानने की जिद उसके काम आई, और साल 2014 में अपने तीसरे प्रयास में AIR 648 हासिल किया। और अपने IAS बनने के सपने को पुरा किया। इसके बाद साल 2015 में तनु की पोस्टिंग सशस्त्र सेना के मुख्यालय में नियूक्त किया। Read Also: Haryana Skill Employment : हरियाणा कौशल रोजगार में निकली बंपर भर्तियां, आज ही करें आवेदन आज तनु जैन (IAS Tanu Jain)एक फैमस IAS अफसर बन चुकी हैं। जो इंस्टाग्राम तथा सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तथा UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं को मोटिवेशनल स्पिच देती नजर आती हैं। आज तनु जैन DRDO में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त हैं। तथा अपने इंटरव्यू लेने के स्किल को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके पति वात्सल्य पंडित भी एक IAS अफसर हैं। तनु जैन इंस्टाग्राम पर अपने पति और बच्चे के साथ फोटो सेयर करती रहती हैं। यह थी तनु जैन के इस उपाधि तक पहुंचने की कहानी।