{"vars":{"id": "112803:4780"}}

IAS Success Story: 30 बार से ज्यादा असफलता भी नहीं तोड़ पाई होंसला और बन गए आइएएस अफसर

 
Success Story: कहते हैं मेहनत करने वालों को उनकी मेहनत का फल एक ना एक दिन जरूर मिलता है। एक ऐसी कहानी आज हम आपके सामने लेकर आए हैं। जहां एक आईएएस अफसर 35 बार नौकरी पाने में नाकाम रहता है। लेकिन उसने अपनी जिद को पाने के लिए दिन रात एक कर दिया और आखिर में उसको अपनी मेहनत का फल मिला। Dainik Haryana News: #UPSC Success Story(नई दिल्ली): हम बात कर रहे हैं हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले विजय वर्धन (IAS Vijay Vardhan)की। विजय ने अपनी स्कूली शिक्षा पास करके हिसार के कालेज से बी.टेक की और इसके बाद वो नौकरी की तैयारी करने के लिए दिल्ली चले गए। इसके बाद शुरू हुआ विजय की असफलता का दौर। विजय ने नौकरी के लिए पेपर देने शुरू कर दिए और एक के बाद एक अलग अलग परीक्षाओं में विजय 35 बार असफल रहे। लेकिन विजय ने हार नहीं मानी और अपनी तैयारी में लगे रहे। 30 बार परीक्षा देने के बाद भी विजय को सफलता नहीं मिल पाई तो विजय ने अपनी किस्मत UPSC में आजमाने का मन बना लिया और UPSC के लिए विजय ने अपना पहला प्रयास साल 2014 में किया, जिसमें वो सफल ना हो सके। Read Also: Another Same case like Jyoti Maurya: ज्योति मौर्य जैसा एक और मामला अमेठी से सामने आया इसके बाद उनके 4 और प्रयास असफल रहे। लेकिन विजय लगातार अपने सपने को पाने के लिए लड़ रहा था। अपने 35 असफल प्रयासों से सीखने वाला विजय अब भी टीका हुआ था और अपने सपने को पाने के लिए तैयारी कर रहा था। और अब बारी आती है साल 2018 की, इस बार फिर विजय ने UPSC की परीक्षा दी, लेकिन इस बार उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बार विजय ने UPSC में आल इंडिया 104 रैंक प्राप्त किया। इस बार विजय को आईपीएस के पद के लिए चुना गया। लेकिन विजय का सपना तो आईएएस बनने का था जिसको वो अब भी जिंदा रखे थे। अपने इस सपने को पुरा करने के लिए उनको 3 साल का समय और लग गया। Read Also: Karnataka News: जैन मुनि की हत्या के बाद मचा बवाल, आखिर ऐसी निर्मम हत्या का क्या कारण साल 2021 में विजय ने अपने आईएएस बनने के सपने को पुरा किया। आम तौर पर 2 यां 4 प्रयासों के बाद ही हम प्रयास करना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर कुछ सिखना है तो विजय वर्धन से सिखो, जिसने 35 असफल प्रयास किए लेकिन हार नहीं मानी।