{"vars":{"id": "112803:4780"}}

IAS Success Story: पिता के सपने को पुरा करने के लिए बेटी बनी IAS अफसर

 
Success Story: भारत में हर साल UPSC की परीक्षा होती है। बहुत से यूवा इसका हिस्सा रहते हैं, लेकिन सफलता कुछ को ही मिल पाती है। जिनको भी सफलता मिलती है वो औरों के लिए प्रेरणा बन जाती है। ऐसी ही कहानी हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें पिता के अधुरे सपने को बेटी ने पुरा किया। Dainik Haryana News: UPSC Success Story(चंडीगढ़): हम बात कर रहे उतराखण्ड के चमौली जिले के छोटे से गांव कर्णप्रयाग की रहने वाली मुद्रा गैरोला (IAS Mudra Garola)की। मुद्रा ने शुरूआती पढ़ाई करने के बाद BDS में डेंटल की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया। मुद्रा ने डेंटन की पढ़ाई में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद दिल्ली आकर MDS में दाखिला लिया। यहां से शुरू होता है उनके IAS बनने का सफर। मुद्रा का सफर इतना आसान नहीं रहा, अपने 5 वें प्रयास में मुद्रा(IAS Mudra Garola) ने अपने IAS बनने के सपने को पुरा किया। मुद्रा ने UPSC में अपना पहला प्रयास साल 2018 में किया, जिसमें वो सफल नही हो पाई। इसके बाद अगला प्रयास 2019 में किया और मुद्रा फिर नाकाम रही। Read Also: Jawan Box office Collection Day 9: 9 दिनों में जवान ने की बंपर कमाई, देखने वालों ने बताया पैसा वसूल फिल्म लेकिन हार ना मानकर मुद्रा (IAS Mudra Garola)अपने सपने को पुरा करने के लिए निकल पड़ी। अगला प्रयास 2020 और नतीजा असफलता। इसके बाद मुद्रा के लिए 2021 का साल खुशियाँ लेकर आया और अपने चौथे प्रयास में मुद्रा पे आल इंडिया रैंक 165 हांसिल किया। इसके बाद उनको IPS के लिए चुना गया। लेकिन मुद्रा अपने इस रैंक से खुश नहीं थी और अपना पांचवां और अंतिम प्रयास 2022 में किया। इस बार मुद्रा ने आल इंडिया रैंक 53 हांसिल कर अपने IAS बनने के सपने को पुरा किया। Read Also: Aadhar Card Update Last Date: आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए मिला समय, अब इस तारीख तक करवा सकेंगे फ्री अपडेट उनके पिता हमेशा से ही चाहते थे कि उनकी बेटी IAS अफसर बने। अपने पिता के सपने को पुरा करने के लिए मुद्रा ने 5 वें प्रयास में वो हांसिल किया जो वो चाहती थी।