{"vars":{"id": "112803:4780"}}

IPS Neena Singh : राजस्थान की महिला बनी CISF की पहली DG

 
IPS Success Story : आज हम आपको राजस्थान की एक महिला के बारे में बताने जा रहे है जो राजस्थान की पहली महिला CISF की DG बनी है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से हमारी खबर के द्वारा Dainik Haryana News,Rajasthan News(New Delhi) : राजस्थान की एक महिला CISF की DG  बनी है। राजस्थान कैडर की सीनियर आईपीएस नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF  की DG   बनी है। नीना इस पद को हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी है। इससे पहले नीना राजस्थान के कई बड़े पदों पर रह चुकी है। डीजी बनने से पहले नीना सिंह CISF की एडिसनल डायरेक्टर जनरल ADG  थी। अब नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की पूरी कमान संभालेगी। नीना सिंह पहले एक IPS अफसर थी। नीना सिंह को उनके काम के लिए साल 2005 में पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। Read Also : Haryana Govt. Scheme : हरियाणा सरकार बेटियों को 18 साल तक हर महीने इतने रूपये देगी सरकार, आप करें आवेदन

बिहार की बेटी, राजस्थान की आॅफिसर

नीना सिंह का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ है। नीना सिंह बहुत पढ़ी-लिखी है। उन्होनें अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। नीना सिंह के पति रोहित कुमार सिंह भी राजस्थान के कैडर के IAS आॅफिसर है। नीना सिंह राजस्थान कैडर की IPS अफसर है।

1989 बैच की IPS आॅफिसर

DG Neena Singh राजस्थान पुलिस महकमें की सीनियर अधिकारी है। 1989 बैच की IPS अधिकारी है। वर्तमान में नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि CISF की DG है। नीना सिंह राजस्थान पुलिस में DG के पद को हासिल करने वाली पहली महिला अफसर है। नीना सिंह केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है।

कड़क ऑफिसर के साथ लेखिका भी

एडमिनिस्ट्रेशन में अपनी खास भूमिका निभाने वाली नीना सिंह का लेखन में भी खास रूझान रहा है। उन्होंने अर्थशास्त्र में नोबल पुरस्कार विजेताओं, अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ शोध पत्रों का सह-लेखन भी किया है। इसके अलावा राजस्थान राज्य महिला आयोग की सदस्य-सचिव भी रह चुकी हैं। कोरोना महामारी के दौरान सिंह, राजस्थान में प्रमुख शासन सचिव (स्वास्थ्य) की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। Read More : HBSC Exam Pattern : हरियाणा बोर्ड एक बार फिर बदला परीक्षा का पेटर्न, अब ऐसे होंगी परीक्षा

 घोटाले और नीरव मोदी मामलों की जांच में रही शामिल

नीना सिंह कई बड़े केसेज का हिस्सा रह चुकी हैं। आईपीएस नीना सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI में भी काम किया है, यहां वे संयुक्त निदेशक के रूप में कार्यरत थीं। सीबीआई में रहते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराधों, बैंक फ्रॉड और खेल अखंडता से संबंधित कई हाई-प्रोफाइल केसों को संभाला है। इन सभी केसेज की जांच का हिस्सा रही हैं। रिपोटर्स के अनुसार पीएनबी घोटाला और नीरव मोदी सहित महत्वपूर्ण मामलों की जांच का भी हिस्सा रही हैं।