{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Success Story: पिता लगाते थे रेहडी, बेटी मेहनत कर बन गई जज

 
Judge Success Story: भारत देश में टलेंट की कोई कमी नही युवा मेहनत कर बहुत सी परीक्षाओं को पास करते हैं। बहुत सी ऐसी कहानी हैं जो युवाओं ने इतिहास रचा है। गरीबी की मार सही है, लेकिन हार नहीं मानी। एक एसी ही युवा प्रतिभा की कहानी हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसने कड़ी मेहनत कर पिता के सपने को पुरा किया। Dainik Haryana News: Nishi Gupta Success Story(चंडीगढ): हम बात कर रहे हैं कानपूर के लाजपत नगर में जन्मी निशि गुप्ता की। निशि के पिता निरंकार गुप्ता एक छोटी सी पान की दूकान लगाते थे। निशि ने अपने परिवार के सभी सदस्यों से कुछ अलग करने की ठानी और कानून की पढ़ाई करने लगी। परिवार में पहले से ही निशि के भाई बहन पढ़ाई करते था, तो घर में पढ़ाई का माहौल पहले से ही बना हुआ था। निशि का परिवार इतना अमीर नहीं था कि वो निशि को कहीं बड़े कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले सके। निशि के पिता एक मामूली सी पान की दूकान चलाते थे। Read Also: Wireless Electricity : हरियाणा में अब बिना तारों के दौड़ेगी बिजली, जानें कितना आएगा बिल निशि ने कानून की पढ़ाई करने का मन बना लिया था। निशि का कहना है कि उनके माता-पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी। किसी चीज की कमी नहीं होने दी। निशि ने साल 2020 में एलएलबी की पढ़ाई पुरी कर ली। इसके बाद आगे UPPCS की पढ़ाई करने का फैसला लिया। इस बीच करोना काल आया और निशि के लिए वरदान साबित हुआ। 2022 में करोना काल जाने के बाद निशि गुप्ता ने UPPCS की परीक्षा दी और अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा को पास कर लिया। Read Also: Weather News : हरियाणा वालो, फिर से झमाझम बरसेंगे बदरा निशि ने जज बनकर अपनी सफलता के झंडे गाड़े और माता-पिता के सपने को पुरा किया।