{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Success : जीवन में सफल होने के लिए जान लें रावण द्वारा कही गई ये बातें

 
Dainik Haryana News : Success Tips : आज के समय में कौन नहीं चाहता के वो सफल हो, सभी अपने समाज में अपना नाम चाहते हैं सभी जीवन में अपनी इच्छााओं को पूरा करना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको दुनिया के महान ज्ञानी रावण द्वारा कही कुछ बातें बताने जा रहे हैं जो आपको सफल होने से नहीं रोक सकती हैं।       जानने के लिए हमारी खबर को जरूर पढ़ें। रावण ने मरने से पहले कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें हम अपने जीवन में अपना लें तो हम सफल हो सकते हैं। रावण लंका के राजा थे और उनको लंकापति कहा जाता है, हां.. उनमें काफी सारे अवगुण होने के बाद भी वो परम ज्ञानी माने गए वो भगवान शिव के भक्त थे। तो चलिए आज हम आपको उनके द्वारा दिए गए कुछ उपदेशों को बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में काम आएंगे।   Read Also: Ration Card : इस महीने मिलेगा दो बार फ्री राशन, सरकार ने लिया फैसला पहला : हमें कभी भी अपने दुश्मन को अपने से कमजोर नहीं समझना चाहिए। अगर हम ये गलती करते हैं तो हम मात खा जाते हैं और हार जाते हैं। अपने दुश्मन को अपने से कमजोर समझना हमारी सबसे बड़ी गलती होती है।     दूसरा : आप बेश्क कितने ही समझदार क्यों ना हों, आपको अपने दोस्त, घर वालों की बात जरूर माननी चाहिए क्योंकि, ये लोग कभी भी आपका बुरा नही सोच सकते हैं ऐसा करने से आपको ज्ञान की प्राप्ती होती है।       तीसरा : व्यक्ति को पहचानने की कला आपको जरूर आनी चाहिए, वरना आपका नुकसान हो सकता है और आप अपने जीवन में आने वाली परेशानियों से मात खा सकते हैं।   Read Also: Earthquake: हरियाणा में दी भूकंप ने दस्तक   चौथा : आप चाहे कितने भी पावर वाले क्यों ना हो आपको किसी भी चीज का पैसों का, ताकत का कभी घमंड नहीं करना चाहिए। घमंड आपके विनाश का कारण बन सकता है।     पांचवा : आपको कभी भी किसी दूसरे की नारी को गलत नजर से नहीं देखना चाहिए, ऐसा करना आपके विनाश का कारण बन सकता है।