{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Ayushman Bharat Scheme : इस वर्ग के लोगों को भी मिलेगा अयुष्मान भारत योजना का लाभ

 
Haryana News In Hindi : हरियाणा सरकार लोगों को सुविधा देने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। हाल ही में आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आइए खबर में जानते हैं कौन कर ले सकता है योजना का लाभ। Dainik Haryana News,Haryana Latest Update(नई दिल्ली): हरियाणा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना(Ayushman Bharat Scheme) के लिए लोगों को प्रीमियम का भुगतान करना होता है। 15 अगस्त से योजना में आवेदन करने के लिए पोर्टल खोले जा सकते हैं। हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि अब 3 लाख सालाना आय वाले लोगों को भी पांच लाख रूपये तक का इलाज फ्री में मिलेगा। लोगों को आवेदन करने के लिए 1500 रूपये जमा कराने होंगे। इसमें आप 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ 8 लाख परिवारों को मिल चुका है और अब ये संख्या बढ़कर 35 लाख तक हो सकता है। 1.80 लाख सालाना आय वालो परिवारों को इसका लाभ बिना प्रीमियम तक का लाभ मिलेगा। READ ALSO :Today Weather : हरियाणा के लोगों को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इस तारीख को झमाझम होगी बारिश

इतने हॉस्पिटलों में मिलेगा इलाज :

सरकार की और से जानकारी दी जा रही है कि सभी परिवारों को 1290 हॉस्पिटलों में लाभ मिलेगा। जिनमें से 715 सरकारी हॉस्पिटल हैं और 575 प्राइवेट होंगे। इस योजना के तहत कैंसर, हार्ट अटैक और भी 1500 बीमारियों का कवर मिलता है।

राज्य में हैं 85 लाख कार्ड :

सरकार ने 17,60,323 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। साल 2011 के सर्वे की रिपोर्ट के तहत हरियाणा में 28,89,287 लोगों के कार्ड बने थे। साल 2022 में चिरायु योजना में 1.8 लाख सालाना आय वालों की संख्या,56,48,892 के कार्ड बने थे। 32,22,144 कार्ड अभी बाकि हैं जो बने नहीं हैं।

जानें किस जिले में हैं कितने लाभार्थी :

READ MORE :India vs Ireland 3rd T20: इंडिया और आयरलैंड के बीच भारत ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की प्रदेश में टोटल लाभार्थियों की बात की जाए तो वह 1,17,60,323 हैं। महेंद्रगढ़(Mahendragarh)= 4,05,293 भिवानी(Biwani)= 5,72,058 फ़रीदाबाद(Faridabad)= 7,60,787 गुरूग्राम(Gurugram)= 4,36,481 पलवल(Palval) =5,41,820 रोहतक(Rohtak)= 4,58,936 सोनीपत(Sonipat)= 6,14,980 कैथल(Kaithal)= 5,83,147 झज्जर(Jhajjar) =3,58,634 सिरसा(Sirsa)= 6,69,954 कुरूक्षेत्र(Kurukshetra)= 4,85,914 पंचकूला(Panchkula)= 1,80,736 अंबाला(Ambala)= 4,90,705 करनाल(Karna)=7,64,676 जीन्द(Jind) =6,56,196 यमुनानगर(yamunanagar)= 6,09,178 फतेहाबाद(Fatehabad)= 5,24,050 रेवाडी(Revari)= 3,32,057 पानीपत(Panipat)= 5,75,356 हिसार(Hisar)= 9,05,344 चरखी दादरी= 2,18,523