{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Bhupendra Singh Hooda : भुपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 500 रूपये का सिलेंडर वायदा!

 
Haryana News :  हरियाणा के किसानों को अपनी फसल की एमएसपी नहीं मिल रही है। सरसों का सरकार रेट 5450 रूपये है लेकिन किसानों को मजबूरी में इसे 4 हजार रूपये क्विेंटल बेचना पड़ रहा है।
Dainik Haryana News : Bhupendra Singh Hooda(नई दिल्ली): हरियाणा उन प्रदेशों में से है। जिस पर बजट से ज्यादा कर्जा है। प्रदेश कर्ज, बेरोजगारी में डूबा हुआ है। कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है। हत्या, बलात्कार जैसे अपराधों में हरियाणा देश में नंबर दो पर है। जो हरियाणा अग्रणी प्रदेशों में था वो तेजी से पिछड़ रहा है।
हुड्डा यमुनानगर में कांग्रेस की तरफ से आयोजित विपक्ष आपके समक्ष और जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था और पैर रखने तक की जगह नहीं बची। कार्यक्रम स्थल की तरफ आने वाली सारी सड़कें जाम हो चुकी थी। जितने लोग पंडाल में मौजूद थे उसके बराबर लोग पंडाल के बाहर सड़कों पर मौजूद रहे। सुबह से ही लोग ढोल नगाड़ों के साथ सभा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष के सामने समस्याओं का अंबार लग गया।
अपनी समस्याएं ले कर पहुंची आम जनता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखकर उत्साहित भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे। हरियाणा के किसानों को अपनी फसल की एमएसपी(MSP) नहीं मिल रही है। सरसों का सरकार रेट 5450 रूपये है लेकिन किसानों को मजबूरी में इसे 4 हजार रूपये क्विेंटल बेचना पड़ रहा है।
जिन बुजुर्गों की पेंशन काटी है उनके समेत सभी बुजुर्गों को 6000 पेंशन, गरीबों को 100-100 गज मे मुफ़्त प्लॉट देंगे। MSP की कानूनी गारंटी देंगे। बैकवर्ड क्लास की क्रीमी लेयर लिमिट छह से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे। गृहणियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। सफाई कर्मचारियों को पक्का करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज मैं आपके दिलों की बात सुनने और अपने दिल की बात कहने आया हूं। आपकी विशाल हाजिरी बता रही है जब जनता करवट लेती है तब तख्त और ताज हिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 8 साल से भाजपा और भाजपा-जजपा सरकार बनी हुई है।
पीपली मंडी में आलू 50 पैसे किलो बेचना पड़ रहा है। किसान की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आमदनी दोगुनी हुई नहीं लागत दोगुनी हो गयी। हुड्डा ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के फैसले से असहमति जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। लेकिन आज संविधान खतरे में है उसको बचाना है। संविधान से हम छेड़छाड़ होने नहीं देंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस की आवाज़ कोई ताकत नहीं दबा सकती।
हुड्डा ने यमुनानगर की स्थानीय समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि यमुनानगर उद्योग में अग्रणी शहर था लेकिन आज हम पिछड़ रहे हैं। डेढ़ सौ के करीब उद्योग यहां से पलायन कर चुके हैं। यमुनानगर में पापुलर, धान, गन्ने की फसल प्रमुखता से होती है, लेकिन किसानों को फसलों का भाव नहीं मिल रहा है। मौजूदा सरकार ने प्रापर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र (PPP) लागू कर दिया जो पर्मानेंट परेशानी पत्र है इसकी आड़ में सरकार ने 5 लाख बुजुर्गों की पेंशन काट दी। स्कूलों में मास्टर नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं और दफ्तरों में कर्मचारी नहीं।
कौशल विकास निगम बनाकर सरकार खुद ठेकेदार बन गयी है। उन्होंने प्रदेश में रिकार्ड बेरोजगारी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि युवा रोजगार के लिए दूसरी जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष तौर पर कहा कि पलायन न करें कांग्रेस सरकार बनते ही हरियाणा में ही युवाओं के लिए पक्के रोज़गार उपलब्ध कराएंगे .
 कार्यक्रम में दो दर्जन से ज्यादा पार्टी विधायक, करीब 50 पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई समेत सभी फ्रन्टल संगठनों के नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का संचालन विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने किया। आज के विपक्ष आपके समक्ष और जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन विधायक बिशनलाल सैनी व यमुनानगर के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने किया। मौके पर पूर्व इनफॉरमेशन कमिश्नर अशोक मेहता, राजन शर्मा, विशाल सैनी, भारत शर्मा बब्बू, टीपी सिंह, सतीश सांगवान, हरपाल सुढल व अन्य मौजूद रहे।