{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana News : 53 साल के किसान ने 4 किलो घी और 300 ग्राम मावा की बर्फी खाकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

 
Haryana Latest News : हरियाणा को दूध दही का खाना खाने के लिए जाना जाता है। यहां पर किसान खेतों में हल चलाते हैं पूरा दिन काम करते हैं। हरियाणा से ही पहलवान विदेशों तक जाने जाते हैं। हाल ही में एक हरियाणा के एक 53 साल के किसान ने 4 किलो घी खाकर और 300 ग्राम मावा की बर्फी खाकर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है। आइए जानते हैं इस किसान के बारे में। Dainik Haryana News,Panipat News(नई दिल्ली): हरियाणा में दूध, दही और देसी घी खाया जाता है। हाल ही में समालखा के चुलकाना गांव के 53 साल के किसान जगमाल पंडित ने सिर्फ 47 मिनट में 4 किलोग्राम देसी घी और 300 ग्राम मावा की बर्फी खाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस किसान को पूर्व कांग्रेस विधायक भरत सिंह छौकर ने जगमाल पंडित को 11,000 रूपये देकर सम्मानित किया है। READ ALSO :BAN vs SL Highlight: बांग्लादेश और श्रीलंका के मैच में जमकर हुआ ड्रामा पानीपत के चुलकाना गांव का ये किसान रहने वाला है और इसने 3 किलो 800 ग्राम घी के साथ 300 ग्राम बर्फी खाने का रिकॉर्ड बनाया है। गांव वालों ने जगमाल के रिकॉर्ड के तोड़ने वाले को 51 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है, यानी अगर कोई जगमाल से ज्यादा घी पीता है तो उसके गांव वालों की तरफ से 51 हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा।

करनाल जिले के व्यक्ति ने बनाया रिकॉर्ड :

READ MORE :इस दिन लॉन्च होने जा रही नई Maruti Swift, चेक करें कीमत इससे पहले भी करनाल जिले के एक व्यक्ति ने भी 3 किलो 600 ग्राम घी पीने का रिकॉर्ड उनके नाम पर है। जगमाल ने कहा कि मैने यूट्यूब पर इनका वीडियो देखा तो इनका रिकॉर्ड तोड़ने का मन बना लिया था। दिल का दौरा दिल की विफलता से कार्डियक अरेस्ट हो सकता है शास्त्रीय होम्योपैथ डॉक्टर जयश्री मलिक का कहना है कि ज्यादा घी पीना से शरीर खतरनाक हो सकता है। अचानक से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कुछ गलत प्रतिक्रिया दे सकता है। इसकी वजह से हार्ट स्ट्रोक, पाचन खराब होना, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक, फैटी लीवर आदि का भी खतरा हो सकता है। इसलिए अपनी जिम्मेवारी पर ही ऐसी चीजों को करना चाहिए।