{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana News: करनाल में यमुना का कहर, गांव में खड़ा 10 फिट तक पानी

 
Karnal Update: हरियाणा के करनाल जिले में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, क्योंकि हथिनी कुंड बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि बारिश के कारश् यमुना नदी का पानी देर रात तक करनाल की और आएगा, लेकिन बारिश और तेज बहाव के कारण पानी ने बाज सुबह ही करनाल में दस्तक दे दी। इसके बाद से करनाल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। Dainik Haryana News: #Yamuna River Above Danger Mark In Karnal(चंडीगढ): करनाल के 10 से 12 गांव में पानी की ऊंचाई 10 फिट तक पहुंच गई है। इन गांव के लोग अपने घरों की छत्तों पर भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। तथा एक गांव में अचानक से आए इस पानी में दो किसान फसे हुए हैं जो सुबह ही अपने खेत में गए थे। इनके नाम ऋषि पाल और हरवीर सिंह के रूप में हुई है। सबसे गंभीर हालात शेरगढ़ टापू के आस-पास के गांवों के है। यहां पर यमुना का बांध टूट गया। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बांध को बंद करने में जुट, शेरगढ़ टापू से उत्तर प्रदेश के गंगोह के दौलतपुर को जोडऩे वाले रास्ते ज्यादा पानी की वजह से पुलिस ने बंद कर दिया है। बाढ़ के कारण एक पुल भी पानी में समा गया है। Read Also: Viral Funy Jokes: ऐसे चुटकुले आपके लिए लेकर आए हैं जो आपको लोट-पोट कर देंगे सड़को पर 5 फिट से ज्यादा पानी भरने की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। लोग खतरा उठाकर ट्रैक्टर से आवागमन कर थे। लेकिन प्रशासन से यहां से आवाजाही पर रोक लगा दी है। वहीं यमुना नदी के नजदीक बोई गई फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है। इससे ग्रामीण मायूस हैं।और बढ़ सकता है पानी का स्तर लगातार हथिनी कुडं से ज्यादा मात्रा में पानी छोड़ने से पानी तेजी से करनाल की और बढ़ रहा है। इसकी वजह से लोगों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन प्रसाशन का कहना है कि जिन 12 गांव में बाढ़ आई है, वहां के लोगों से वो पुरी तरह से जुडे हुए हैं तथा उनकी हर एक प्रकार से मदद की जा रही है। उन गांव तक खाने पिने से लेकर हर जरूरत की चीज पहुंचाई जा रही है। Read Also: Haryana News: फैक्टरी में काम कर रहे एक युवक की  करंट लगने से युवक की मौत पिछल्ले कई दिनों से लगातर हो रही बारिश की वजह से यमुना का पानी बेकाबू होता जा रहा है। इसकी वजह से 12 गांव तो जल मगन हो चुके हैं और ऐसा बताया जा रहा है कि लगातार और पानी शहर की और बढ़ रहा है। यमुना का बढ़ता जल स्तर और भी गांव के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसकी वजह से और दिक्कतें आने वाली हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे और बारिश ने अपना मिजाज नहीं बदला तो और भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। करनाल में यमुना का कहर, गांव में खड़ा 10 फिट तक पानी यमुना नदी क्षेत्र में खेती करने वाले किसान सद्दाम और अनिल ने बताया कि सोमवार सुबह क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ा। Read Also: West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद दौबार वोटिंग शुरू, अमित शाह का बड़ा एक्सन किसानों ने नदी क्षेत्र में फसलें लगा रखी हैं। जब नदी का जलस्तर बढ़ता है तो यमुना पार खेती करने वाले कई किसान ट्यूब व देसी जुगाड़ के सहारे जान खतरे में डालकर बेहद मुश्किल हालात में नदी पार करते हैं। फिलहाल खेतों में जाने पर रोक लगा दी गई है। गढ़ी बीरबल क्षेत्र में चंद्राव, चौगांव, हंसु माजरा गढ़पुर, नबियाबाद, जप्ती छपरा, सैयद छपरा, नगली, हलवाना, डबकोली कलां आदि गांव जलभराव से प्रभावित हैं।