{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana News: हम सबका घर आपका घर राहुल गांधी जी हम सब आपके साथ हैं

 
Our Home Your Home: पूरे भारत में कांग्रेस पार्टी की तरफ से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया हुआ है। जिस को मजबूत करने के लिए करनाल में कांग्रेस की पूर्व विधायक काफी प्रयास कर रही है।     Dainik Haryana News: Latest Update: आज करनाल की विकास कॉलोनी में सुमिता सिंह पूर्व विधायक करनाल ने हाथ से हाथ जोड़ अभियान ( Hand To Hand Campaign)के तहत लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती हैं, देश में लोकतंत्र और सविधान को बचाने के लिए आवाज उठा रहे श्री राहुल गांधी जी की आवाज को यह सरकार दबाने का प्रयास कर रही है।   लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi)काे सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। इस पर पूर्व विधायक सुमिता सिंह करनाल ने कहा देश में हर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ है हर कांग्रेस कार्यकर्ता का घर राहुल गांधी ( Rahul Gandhi)जी का घर है।   Read Also: UPI लेन- देन के नियमों में बड़ा बदलाव, सुनकर लोग हुए खुश   सरकार चाहे जो कर ले, कांग्रेस नेता को डराया नहीं जा सकता है। हर कार्यकर्ता मजबूती से लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ा है। इस मौके पर विकास कॉलोनी के लोगों ने सुमिता सिंह जी को तलवार और शाल देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार आयकर विभाग, सीबीआई का जमकर दुरुपयोग कर रही है   भाजपा सरकार ने देश में गरीब की दाल रोटी को उस की पहुंच से बाहर कर दिया है युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया और रसोई को महंगा कर दिया है उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरपंचों पर दमन चक्र चलाया जा रहा है भाजपा सरकार में हरियाणा अंधेर नगरी बनकर रह गया।   Read Also: Business Idea: नौकरी से नहीं चल रहा घर का खर्च तो आज ही साथ में शुरू करें ये बिजनेस हर महीने लाखों में होगी कमाई   इस मौके पर सुमिता सिंह ने कहा कि राहुल एक सच्चे इंसान है सच्चाई की डगर में मुश्किलें आती है मगर अंत में जीत सच्चाई की होती है। जनसभा में उपस्थित सभी बुजुर्ग महिलाएं और नौजवानों ने राहुल गांधी ( Rahul Gandhi)का साथ देने का हाथ उठाकर समर्थन किया।   उन्होंने कहा कि जिन लोगों के राशन कार्ड और पेंशन कट गई हैं कांग्रेस सरकार आने के बाद सर्वे करवा कर दोबारा बनाई जाएगी हाथ से हाथ जोड़ पदयात्रा के दौरान विकास कॉलोनी के दुकानदारों और लोगों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।