{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री और भूपेंद्र सिंह हूडा संदन में आमने सामने, जमकर हुई आना- कानी!

 
Haryana Winter Session of Assembly: आज हरियाणा में सदन का माहौल काफी रंगीन रहा। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूडा ने शेरो शायरी में सवाल जवाब किऐ और सदन का माहौल काफी शायराना रहा। कैसा रहा आज का सदन का दिन जानने के लिए बन रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News: Haryana Assembly Debate CM Manohar Lal and  Bhupendra Singh Hooda(ब्यूरो):  हरियाणा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। सत्र के दुसरे दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हूडा कई मामलों को लेकर आपस में भीड़ते दिखे। दोनों का अंदाज काफी शायराना रहा। मनोहर लाल ने बेरोजगारी को लेकर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा की विपक्ष की बरोजगारी को लेकर सारी बातें पुरी तरह से समझ से परे है। विपक्ष के आंकड़े बेरोजगारी को लेकर हमेशा बदलते रहते हैं। Read Also: IPL 2024 Auction Live: आलराउंडर पर जमकर बरसा पैसा, ये खिलाड़ी रहा सबसे महंगा भूपेंद्र सिंह हूडा ने कहा की हरियाणा बेरोजगारी के मामले में पहले नंबर पर है। इसके बाद मनोहर लाल ने कहा कि पिछले माह CMIE ने हरियाणा में बेरोजगारी 22%, अगले महीने 34% उसके बाद यही आंकड़ा 28% हो गया।

भारत संकल्प यात्रा पर बहस( Bharat Sankalp Yatra)

हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने कहा की यात्रा लोगों की समस्याओं को दुर करने के लिए निकाली जा रही है तो वहीं भूपेंद्र सिंह हूडा ने इसके जवाब में कहा की ये लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर रही केवल मशीनरी का दुरुपयोग है।

शेरो शायरी में सवाल जवाब

मनोहर लाल, जुबां सही और दिल साफ रखता हूँ, कौन कब कैसे बदलेगा सबका हिसाब रखता हूँ। भूपेंद्र सिंह हूडा का जवाब जब दिल में इतना दर्द तो हंसते क्यों हो, हर रोज दिन रात मेरा नाम जपते क्यों हो, कभी पुराने अखबार उठाकर देख लेना सारे मुजरिम मेरे नाम से डरते क्यों हैं। Read Also: Palak Paneer Recipe : यहां मिलेगी पालक पनीर बनाने की सबसे आसान रेसिपी मनोहर लाल आप लोग महल रेत का बनाते हो और पता बारिश को दे आते हो। दूसरे दिन के सदन का सत्र काफी शायराना रहा। शेरो शायरी में एक दुसरे पर तंज कसे गए।