{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana News : हरियाणा में इस गांव के जोहड़ क खुदाई में मिली 1200 साल पुरानी ईंटें, दूर दूर से देखने के लिए आ रहे लोग

 

Karnal News : हरियाणा सरकार प्रदेश में सभी जोहड़ों की सफाई व खुदाई करवा रही है। हरियाणा के तलाबों को साफ कराया जा रहा है। इस दौरान हरियाणा के गांव के जोहड़ में कुछ ईंटें मिली हैं जो 1200 साल पुरानी बताई जा रही हैं। आइए देखते हैं इन ईंटों को।

Dainik Haryana News,Karnal Latest News(नई दिल्ली): हरियाणा के करनाल के गांव बाहरी के जोहड़ की खुदाई के समय में पुरातात्विक विभाग को जो ईंटें मिली हैं वो 1200 पहले इस्तेमाल बताई जा रही हैं। बनानी राज्य पुरातत्व विभाग के उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य का कहना है कि विभाग की टीम बाहरी गांव से ईंटों के नमूने लेकर आई है. उन्होंने अभी तक टीम के सदस्यों से बात नहीं की है. उनसे बातचीत के बाद ही वह कुछ बता पाएंगी।

READ ALSO :Haryana News: कुशल श्रमिकों को विदेश भेजने पर सहमत हरियाणा सरकार! अब इस बात की खोज की जा रही है कि जिस जगह पर ये जोहड़ है वहां पर ईंटों का निर्माण किया गया होगा, और खुदाई के बाद इसमें कई ईंटें भी पाई जा सकती हैं। पुरातत्व विभाग(Archeology Department) की टीम उस स्थान का दौरा कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये ईंटें कितनी पुरानी हैं। विभागीय जांच में ईंटें काफी पुरानी पाए जाने पर पुरातत्वविद यहां खुदाई करेंगे। इससे यहां विकसित हुई संस्कृति के काल का पता चलेगा।

खुदाई को किया गया बंद :

जहां पर भी इन ईंटों को देखा गया है वहां पर खुदाई को बंद कर दिया गया है। इन्हें देखने के लिए आसपास के गांव के लोग पहुंच रहे हैं और दूर से भी लोग ईंटों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। टीम के सदस्यों ने आगे की जांच के लिए कुछ नमूने भी लिए हैं। यह ईंट किस काल की है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

48 कोस के दायरे में निकल चुकी हैं ऐसी ईंटें ग्रामीणों ने बताया कि कुरुक्षेत्र के 48 कोस के दायरे में धर्मस्थलों और मंदिरों में भी ऐसी ईंटें निकल चुकी हैं। सालवन के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मलकासर जोहड़ की खुदाई के दौरान भी इतनी बड़ी आकार की ईंटें मिली थीं. इसे ज्यादा खोदा नहीं जा सका. इससे पहले सालवान के तीर्थ मंदिर में दीवार की खुदाई के दौरान कुछ पुरानी ईंटें भी मिली थीं. गांव वालों का मानना है कि ऐसी ईंटें केवल धर्मस्थलों और मंदिरों में ही पाई जाती हैं।

READ MORE :Namrata Malla New Look : नम्रता मल्ला का बिकनी लुक देखकर दिसंबर के महीने में बढ़ी गर्मी, देखें तस्वीर

जांच के बाद ही मिलेगी सही जानकारी :

पुरातत्व विभाग(Archeology Department) में जो भी खुदाई के लिए ईंटें मिली हैं उनकी गहनता से जांच की जाएगी उसके बाद ही सही से पता लगेगा कि ये ईंटें कहां से आई हैं और कितने साल पुरानी हैं। कुरुक्षेत्र के श्रीकृष्ण संग्रहालय के पूर्व पुरातत्वविद् राजेंद्र राणा(Rajendra Rana, former archaeologist of Shri Krishna Museum, Kurukshetra) ने बताया कि जो ईंट दिख रही है उसका आकार करीब 1200 साल पुराना लग रहा है. इस काल में इस प्रकार की ईंटों का प्रयोग किया गया है। इसमें प्राचीन संस्कृति की झलक मिलती है। जब तक इसकी जांच नहीं हो जाती, इसके बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल सकता।