{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana News: हरियाणा में जींद डिपो को मिली 19 नई बसों की सौगात, इन रूटों पर देती दिखेगी सुविधाएं

 
Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज का डंका पुरे देश में बजता है। ऐसे ही नहीं हरियाणा रोडवेज की बसों को रोड़ की रानी कहा जाता। हरियाणा रोडवेज देश के हर एक कौने में अपनी सेवाएं देता है। यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए हरियाणा रोडवेज को जाना जाता है। हरियाणा के जींद चिले के डिपो में 19 नई बसों को शामिल किया गया है जो इन रूटों पर अपनी सुविधाएं देती दिखने वाली हैं। Dainik Haryana News: Jind Depot(नई दिल्ली): जींद डिपो की बसें हरियाणा में शुरू से ही चर्चा में रही हैं। जींद डिपो से बहुत से रूटों को हरियाणा रोडवेज की बसें कवर करती हैं। जींद डिपो को एक और बड़ी खुशखबरी हरियाणा सरकार की और से दी गई है। 19 नई बसों को जींद डिपो में शामिल किया गया है जो लोकल रूटों पर यात्रियों को अपनी सेवाएं प्रदान करने वाली है।

इन रूटों पर देंगीं नई बसें सुविधाएं

जींद डिपो में जो भी 19 नई बसें लाई गयी हैं वो जींद से कैथल, सफीदों, पानीपत, रोहतक, हांसी, बरवाला, असंद रूटों पर बसों की सेवा बढ़ाई जाएगी। जींद डिपो से लगातार सिकायत की जा रही थी, बसों की कमी का का ब्योरा दिया जा रहा था। जिसको देखते हुए जींद डिपो में 19 नई रोडवेज बसों को शामिल किया गया। Read Also: Faridabad News : फरीदाबाद में मैदे से बनाई जा रही मिलावटी सोया चाप 19 नई बसें अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। जिन भी रूटों पर यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उन रूटों पर बस सेवाए लागू की जाएगी। जींद डिपो ने सभी रूटों का जायजा लेते हुए 19 बसों को उन रूटों पर चलाने का फैसला किया है जहाँ लोगों को कहीं भी जाने के लिए बस के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। जिसकी वजह से आने जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जीन भी रूटों पर सुबह जल्दी और शाम को बसों की सुविधा नहीं मिलती, जींद डिपो ने उन रूटों पर नई बसों को चलाने का फैसला किया है।

इन रूटों पर बढ़ाए गए बसों के चक्कर

सुबह 6 बजे से बसों का संचालन इन रूटों पर शुरू हो जाएगा। कैथल के लिए शाम 3 बजे बस सेवा शुरू की गई। भिवानी के लिए शाम 5 बजे बस सेवा शुरू की गई। असंद के लिए दोपहर 12 बजे रूट शुरू किया गया। Read Also: India vs Ireland 2nd T20 Live: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एक और तूफानी खिलाड़ी का होगा डेवयू मैच तथा पानीपत के लिए भी सुबह 6 बजे से रूट शुरू किया गया है। इसके बाद बची हुई बसों को फास्टैग लगते ही लंबे रूटों के लिए जैसे दिल्ली, चंडीगढ़, पटियाला के लिए रवाना कर दिया जाएगा। 19 नई बसों के जींद डिपो के बेड़े में शामिल होने से यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा और जिन भी लोगों को बस कं इंतजार में घंटों बस स्टैंड पर खड़ा रहना पड़ता था अब उनको इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।