{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana News: हरियाणा रोडवेज यात्रियों को देने जा रहा 10 नई बसों की सौगात

 
Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज नें यात्रियों की सुख सुविधा के लिए 10 नई बसों को लेकर आने वाला है। जिससे यात्रियों को आते जाते समय भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।     Dainik Haryana News: Haryana Roadways Update: हरियाणा के यमुनानगर डिपो मे इस महीने 10 नई बसें आने वाला है। यमुनानगर डिपो ने बताया की आने वाली नई बसों को उन रूटों पर चलाया जाएगा।   जहां बसों की कमी है। आने वाली नई बसों के लिए रूट मेप तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आने वाली सभी बसें AC वाली होगी। इसलिए इन बसों को लंबे रूट के लिए चलाया जा सकता है।   Read Also: Govt. Scheme : क्या सच में.. हरियाणा में पेड़ों को भी मिलती है पेंशन?   यमुनानगर डिपो के GM का कहना है कि डिपो में बसों के बेड़े की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। पहले बेड़े में 255 बसें थी जिसे बढ़ाकर 265 कर दिया गया है। यमुनानगर डिपो के जीएम ने बताया की जल्द ही बेड़े के हिसाब से बसें डिपो में पहुँच जाएंगी।   यमुनानगर दो अन्य राज्यों के साथ लगता है। यूपी और हिमाचल प्रदेश जिसके कारण यहां आने जाने वाले यात्रियों की संख्या भी ज्यादा है। इसलिए यहां अतिरिक्त बसों का होना जरूरी था।   यात्रियों को भीड़ की समस्या से बचाने के लिए इन बसों का आगमन हुआ है। बड़ी बसों के साथ छोटी बसें भी भेजी जा रही थी। जिसपर यमुनानगर डिपो ने डिपो ने यह कहते हुए मना कर दिया की यमुनानगर में ऐसा कोई रूट नहीं जहां यात्रियों की कमी हो।   Read Also: Small Business Idea : कमाना चाहते हैं हर माह 1 लाख, पढ़ें हमारा बिजनेस आइडिया   इसलिए मिनी बसें यहां कामयाब नहीं होगी। यात्रियों का कहना था की यमुनानगर से दिल्ली जाने के लिए शाम के समय में बसें नहीं मिलती थी।     अब नई बसों के आने से उनकी इस समस्या का भी समाधान हो जाएगा। यमुनानगर डिपो में बसों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ स्टाफ में भी बढ़ोतरी होगी।     यमुनानगर डिपो जीएम का कहना है कि नई बसों के आने से जो रूट कुछ समय से बसों के अभाव के कारण बंद पड़े हैं।   Read Also: Indian Railway : यात्रीगण ध्यान दें, सीनियर सिटीजन को किराए में मिलने जा रही इतनी छूट   उन रूटों पर दोबारा हरियाणा रोडवेज की बसें दौड़ेगी। तथा इन रूट के यात्रियों को फिर से हरियाणा रोडवेज की सेवा मिलेगी।