{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana News : हरियाणा सरकार ने 22 ग्राम पंचायतों को क्यों भेजा नोटिस, चेक करें लिस्ट में अपना नाम

 
Haryana Govt. : हरियाणा सरकार ने 22 ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजा है जिसके बाद ग्राम पंचायतों को तगड़ा झटका लगा है। आइए जानते हैं इसके बारे में कि क्यों इतनी ग्राम पंचायतों को नोटिस भेजे गए हैं। Dainik Haryana News,Haryana News In Hindi(चंडीगढ़): मनोहर लाल सरकार एक बार फिर से पंचायतों से नाराज नजर आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सरकार का कहना है कि इन 22 ग्राम पंचायतों ने अभी तक अपने बैंक खाते को अपडेट नहीं कराया है। नोटिस में सरकार ने पंचायतों से इस बात का स्पष्टीकरण मांगा है कि बार बार कहे जाने के बाद भी आखिर अभी तक बैंक खाते को अपडेट क्यों नहीं किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा हरियाणा की 22 ग्राम पंचायत और 10 सोनीपत जिले की हैं जो सबसे ज्यादा हैं। READ ALSO :Refined Oil : खाना बनाने के लिए आप भी करते हैं रिफाइंड ऑयल से खाना तो जान लें इसके नुकसान

सोनीपत जिले की 10 पंचायतें शामिल:

इसमें सबसे ज्यादा पंचायतें सोनीपत की शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला, पानीपत, रेवाड़ी, सिरसा और 7 फतेहाबाद ही हैं। मुख्यालय की और से कई बार इन पंचायतों को नोटिस भेजे गए हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इन खातों को अपडेट नहीं कराया है। इसी कारण इनके खाते में 15वें वित्त आयोग की राशि पंचायतों तक नहीं पहुंच पा रही है जिसकी वजह से प्रदेश के विकास कार्य रूके हुए हैं।

गड़बड़ी की हो रही संभावना :

पंचायत विभाग की और से कहना है कि खातों को अपडेट ना कराने के पीछे का कारण पैसों में गड़बड़ी करना है। अपडेट कराते ही खाना सार्वजनिक हो जाएगा, जिसके बाद पंचायतों को भेजी जाने वाली राशि के दुरूपयोग की संभावना बढ़ जाएगी और सरपंचों व पूर्व सरपंचों के लिए परेशानी हो सकती है। फिलहाल इस एंगल पर सरकारी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. READ MORE :Viral News : इस आदमी ने किया ऐसा काम, 25 साल तक हर महीने मिलेंगे 5.6 लाख रूपये

अगस्त में आई थी राशि :

हरियाणा पंचायतों के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग की 193 करोड़ 46 लाख रूपये की राशि को अगस्त के महीने में ट्रांसफर किया गया था। लेकिन इन 22 पंचायतों के बैंक खाते अपडेट नहीं होने के कारण यह राशि यहां नहीं पहुंच सकी है. साल 2024 में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव संभावित है। ऐसे में सरकार का पूरा ध्यान प्रदेश के गांवों का विकास करना है। ऐसे में अगर किसी भी पंचायत ने खातों को अपडेट नहीं कराया है तो अभी करा लें, क्योंकि आपकी वजह से प्रदेश के गांवों का विकास रूका हुआ है जो ठीक नहीं है।