{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana politics: रैली में वीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस और JJP दोनों पर साधा निशाना

 
Bjp Rally: कल 30 जून को दिन शुक्रवार हिसार में BJP की गौरवशाली भारत रैली में वीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस और जेजेपी को जमकर निशाने पर लिया। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहै हैं, सियासी माहौल गर्म होता जा रहा। एक दूसरे निशाना लगना शुरू हो चुका है। Dainik Haryana News: #Bjp Rally In Hisar(ब्यूरो): इस समय हरियाणा प्रदेश में BJP और JJP के गठबंधन की सरकार है। रैली में वीरेंद्र सिंह के साथ ओपी धनखड, संजीव बालियान भी नजर आए। जहां ओपी धनखड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते नजर आए तथा विकाश कार्यो का गुणगान करते नजर आए। तो एक और वीरेन्द्र सिंह मंच पर पार्टी को नसीहत देते नजर आए। वीरेंद्र सिंह ने पार्टी को सुझाव देते हुए कहा कि इस दुष्यंत एंड कंपनी से छुटकारा पा लो इससे कोई फायदा नहीं, आए दिन नुकसान हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी अपना निशाना सादा। साथ में यह भी कहा की पीएम नरेंद्र मोदी 4 से 5 दिन में कैबिनेट को ऊपर नीचे करेंगें। Read Also: Urfi Javed: उर्फी जावेद पहन कर आई कुछ ऐसा जिससे देखने वालों की निगाहें अटकी रह गई नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा की पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। जो मेरे लिए किया है में उसे कभी नहीं भूलूंगा। मैं और जेपी दलाल कांग्रेस से आया हुआ सौदा हैं। मैं आज ये बात इसलिए कह रहा हूं की जब से भारत देश आजाद हुआ है, तब से लेकर अब तक प्रदेश में पांच बड़े मंत्री केंद्र में बने हैं। इन पांच में से चार तो मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इनमें चौधरी देवीलाल, चौधरी बंसीलाल, चौधरी भजनलाल, राव वीरेंद्र सिंह। मैं एकेला ऐसा हूं जिसे मुख्यमंत्री ना होते हुए भी कैबिनेट मंत्री बनाया। भूपेंद्र सिंह हूडा पर कामेंट करते हुए कहा की हूडा साहब जब भी बात करते हैं अमित शाह को अपना अच्छा मित्र बताते हैं। Read Also: New Highway :भारत में बना ये हाईवे सीधा जाता है विदेश, कौन सी साल से होगा शुरू अगर वो इतनी ही अच्छे मित्र हैं तो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में क्यों नही आ जाते, यां भी हमारी बुराई करना छोड़ दें। वीरेंद्र सिंह का कहना है कि ये कांग्रेस के लोग हैं, मैने इनको 10 साल देखा है। इसलिए 60 सीटें इस बार बीजेपी को देदो और 30 दूसरों को। कांग्रेस से अच्छा माल निकल गया बाकी खराब माल वहीं रह गया। रैली में आए और भी बहुत से दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को भूपेंद्र सिंह हूडा को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आए।