{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana Weather : हरियाणा में इस दिन जमकर बरसेंगे बदरा, चेक करें ताजा अपडेट

 
Weather Update : जैसा कि आप जानते हैं देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में दीपावली के बाद मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा में जमकर बारिश होने वाली है। आईए खबर में जानते हैं कि किस दिन होगी बारिश। Dainik Haryana News,Weather News(चंडीगढ़): दिपावली के त्योहार से पहले भी हरियाणा में मौसम ने करवट ली थी, जिसके बाद ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक बार फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसके बाद ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। बारिश की वजह से बिजली की मांग 10 लाख यूनिट कम हो गई है, और प्रदेश में आने वाले कुछ दिन बारिश का सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा जिसके बाद ठंड जोर पकड़ती जाएगी। READ ALSO :Indian Railway Recruitment : 10वीं पास वालों को भी रेलवे दे रहा नौकरी करने का मौका, भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

होने लगा कोहरा :

सुबह के समय सड़कों पर कोहरा दिखाई देता है जिसके बाद वाहनों की गति धीमी हो गई है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम होकर 24.6 डिग्री रह गया है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो 3.2 डिग्री कम होकर 14.5 डिग्री रह गया है। मौसम विभाग की और से जानकारी दी जा रही है आज प्रदेश में बारिश हो सकती है। ठंड होने के बाद किसानों की गेहूं की फसल को काफी फायदा होने वाला है। आने वाले सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बारिश के बाद मौसम साफ और प्रदूषण कम हो गया है, AQI की बात की जाए तो वह 400 के पार जा चुका था लेकिन अब थोड़ा कम दर्ज किया जा रहा है। READ MORE :Solar Eclipse : भारत में इस दिन लगने सूर्य ग्रहण, कब लगेगा सूतक काल