{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana : हरियाणा को इस दिन मिल सकते हैं 5 नए जिले!

 
Haryana Latest News : दोस्तों हरियाणा में पांच और नए जिले जुड़ने का ऐलान होने जा रहा है। हरियाणा दिवस पर इस बारे में चर्चा भी सुनने को मिली है। आइए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन हरियाणा के नए पांच जिले मिलने वाले हैं। Dainik Haryana News,Haryana 5 New Districts(चंडीगढ़): हरियाणा दिवस पर प्रदेश को कुछ दिनों में नए पांच जिलों की सौगात मिल सकती है। इनको बनाने के लिए लगातार बैठक हो रही हैं और तैयारी की जा रही है कि किस समय तक इन जिलों को शामिल किया जा सकता है। साल 2016 में चरखी दादरी जिलें को राज्य का 22वें जिले के रूप में बनाया गया था। इसके अलावा अब नए और पांच जिलों की घोषणा की गई है जिससे लोगों को खुशी मिल रही है। READ ALSO :Haryana News : 416 टायर वाला ट्रक पहुंचा सिरसा, आप भी देखें जरूर हालांकि, अभी तक इसकी तारीख को तय नहीं किया गया है। हांसी और डबवाली दो पुलिस जिले अधिसूचित किए गए हैं। इसके साथ ही असंध, गोहाना, और मानेसर को भी नए जिलों के ष्प में अधिसूचना कर सकती है। मनोहर लाल ने चाहा तो जल्द ही नवंबर महीने में हरियाणा के 5 जिले बन सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भी इन नए जिलों की घोषणा हो सकती है। जब हरियाणा प्रदेश बना था तो उस समय सिर्फ 7 जिले हैं उसके बाद 15 नए जिले बनाए गए हैं। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा पंजाब से अलग होकर एक नया राज्य बना था। उसे समय 7 जिलों की बात की जाए तो वह रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, अंबाला, गुरूग्राम, करनाल थे। उसके बाद साल 2017 में 15 नए जिलों को बनाया गया था। क्षेत्रफल की दृष्टि से अभी सबसे बड़ा जिला सिरसा है। विधानसभा में भी कई विधायक अपने क्षेत्रों को मांग उठाते हुए नए जिलों के गठन की सिफारिश राज्य सरकार के समक्ष कर चुके हैं। READ MORE :Nita Ambani’s 60th Birthday : नीता अंबानी के 60वें जन्मदिवस पर ‘अन्न-सेवा’, पूरे देश में 1.4 लाख भोजन वितरित

नए जिलों के लिए ये शर्त होंगी फोलो :

नए जिले बनाने के लिए सबसे पहला जिले का रकबा 1 लाख हेक्टेयर से ज्यादा होना चाहिए। जिला मुख्यालय से दूरी लगभग 30 किलोमीटर से ज्यादा की होनी चाहिए। उस क्षेत्र के अधिन कम से कम 200 गांव के करीब होने चाहिए। दो से चार तहसील होनी चाहिए और उपमंडल इस क्षेत्र के अंतर्गत आने चाहिए।उसे क्षेत्र की आबादी 7 लाख के करीब होने चाहिए।