{"vars":{"id": "112803:4780"}}

HBSC Exam Pattern : हरियाणा बोर्ड एक बार फिर बदला परीक्षा का पेटर्न, अब ऐसे होंगी परीक्षा

 
Haryana Board : हरियाणा बोर्ड की तरफ से आज की ताजा जानकारी मिल रही है कि अब होने वाली परीक्षा के पेटर्न को बदल दिया गया है यानी अब पहले से अलग तरीके से परीक्षा होगी। आइए खबर में जानते हैं अब कैसे होगी परीक्षा, जाने के लिए बने रहे । Dainik Haryana News,Haryana Education Board(ब्यूरो): हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने अब हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजों में सुधार करने के लिए परीक्षा का पेटर्न बदलने का फैसला किया है। परीक्षाओं के सुधार के लिए शुक्रवार को एक वेबिनार का आयोजन किया गया था, लेकिन विभाग के अधिरियों ने वेबिनार में शामिल होने में कोई परेशानी नहीं दिखाई। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुछ बदलाव किए गए हैं. इसके तहत प्रश्नपत्रों के पैटर्न में बदलाव किया गया है. इससे वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की संख्या में वृद्धि हुई है। READ ALSO :FD कराने वालों की हुई मौज, 400 दिन वाली FD पर ये बैंक दे रहा 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के रिजल्ट में सुधार लाने के लिए ही इस वेबिनार का आयोजन किया है ताकि बच्चों के साथ कोई नाइंसाफी ना हो सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों के लिए एक वेबिनार आयोजित किया गया। बोर्ड ने लिंक भी सार्वजनिक कर दिया। बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया था। वेबिनार सुबह 11 बजे निर्धारित था, लेकिन बैठक 25 मिनट देरी से रात 11:25 बजे शुरू हुई। वेबिनार में जिले के किसी भी अधिकारी ने इसे जरूरी नहीं समझा। कोई अधिकारी किसी की रिटायरमेंट पार्टी में व्यस्त था तो कोई अपने निजी काम में और किसी को जानकारी नहीं थी।

स्कूल प्राचार्यों को निर्देश:

1.सभी प्राचार्य पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाएं। 2.छात्रों से पिछले 3 वर्षों के प्रश्नपत्र हल कराएं। 3.24 विशेष कक्षाएँ स्थापित करें, जिनमें केवल प्रश्नपत्र हल करने होंगे। 4.छात्रों को एनसीआरटी किताबों की तैयारी कराएं। 5. मॉडल पेपर पोर्टल पर अपलोड है और इन्हें छात्र डाउनलोड कर सकते हैं। वहां पर उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग डिजिटल होगी। READ MORE :Love Affairs : पति से लिया तलाक, देवर के साथ संबंध बना बताया ऐसा हुआ प्यार

वस्तुनिष्ठ आएंगे 20 प्रश्न:

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव जी ने कहा है कि इस साल 10वीं व 12वीं की बोर्ड की परी क्षाओं में कुछ बदलाव किए जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 20 प्रश्न वास्तुनिष्ठ आएंगे और बाकि का पेटर्न भी बता दिया जाएगा। गणित के प्रश्न 20 दिए जाएंगे, जिसमें कुछ प्रश्न 3 व कुछ 6 अंक के दिए जाएंगे। छात्रों के मन से गणित का डर खत्म करने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है इसके अलावा विज्ञान, इतिहास व अंग्रेजी के विषयों में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसके बाद बच्चों को काम करना आसान हो जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया है कि परीक्षा में अब डिजिटल मार्किंग होगी, हरियाणा ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है।