{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Indian Army : तीन बहनों का इकलौता भाई देश के लिए हुआ कुर्बान

 
Haryana News : मेजर आशीष हरियाणा के रहने वाले थे जो देश के लिए शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वो तीन बहनों के इकलौते भाई थे। आइए जानते हैं उनके बारे में। Dainik Haryana News,Major Ashish(ब्यूरो): मेजर आशीष इतने काबिल थे कि उनको सेना में प्रमोशन मिलता रहा। उनके परिवार वालों ने और दोस्तों ने बताया है कि वो बिना जान की परवाह किए दुश्मनों से अकेले ही लड़ने चले जाते थे। मेजर आशीष हरियाणा के पानीपत जिले के बिझौल गांव के रहने वाले थे, जो बुधवार को देश के लिए शहीद हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड में शहीद हो गया। READ ALSO :Good Habits : कामयाब लोगों में होती है यह पांच आदतें किस्मत ने इस बार उनका साथ नहीं दिया और वो हार दुश्मनों के सामने हार गए। अब मेजर आशीष का शव और उनके बचपन के किस्से ही रह गए थे। मेजर आशीष की माता और पिता पानीपत में सेक्टर 7 में किराए के मकान में रहते हैं और वो 6 महीने पहले ही अपने साले की शादी में आए थे। वो तीन बहनों के इकलौते भाई थे। मेजर आशीष अपने नए घर का निर्माण करवा रहे थे और अब उनको उसके मुहूर्त पर आना था। READ MORE :Jio-Cinema : जियो-सिनेमा पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे श्रृंखला का 11 भाषाओं में होगा प्रसारण उनकी पांच साल की एक बेटी है। मेजर आशीष इतने बहादुर थे कि उनको सेना मैडल भी दिया जा चुका है। मेजर आशीष जब पहली बार भर्ती हुए थे तो वह लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए थे। परिवार वालों ने बताया है कि वो बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छे थे और अपनी काबिलियत के दम पर ही सेना में प्रमोशन पा रहे थे। उनके पिता चार भाईयों में सबसे बड़े हैं वो भी एनएफएल से रिटायर हुए हैं। मेजर आशीष के चाचा जी दिलावर एयरफोर्स से रिटायर हैं। इनका भी एक बेटा आर्मी में मेजर के पद पर देश के सेवाएं कर रहा है।