{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Narayan Sewa Sansthan: हरियाणा में बनने जा रहा नारायण सेवा संस्थान का पहला सेवा केंद्र

 
Haryana News :देश-दुनिया में मानव सेवा के विभिन्न प्रकल्पों से लाखों की ज़िन्दगी में खुशियाँ भरने वाला उदयपुर का नारायण सेवा संस्थान, दीन दुःखी -दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने व उन्हें लाभान्वित करने के उद्देश्य से कैथल हरियाणा में पहला सेवा केंद्र बनने जा रहा है। इसका नाम होगा दया गुप्ता मानव मंदिर। Dainik Haryana News,Narayan Sewa Sansthan In Haryana(चंडीगढ): नारायाण सेवा संस्थान के प्रवक्कता भगवान प्रसाद गौड ने बताया है कि संस्थान सर्वे भवंतु सुखिन संकल्प के साथ उदयपुर मुख्यालय के अलावा आंध्र प्रदेश के हैदराबाद और राजस्थान के जयपुर में बनने वाला दया गुप्ता मानव मंदिर संस्थान का तीसरे सेवा केंद्र के रूप में शामिल होगा। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त जो भी लोग शारीरिक रूप से असक्षम हैं उनके लिए हर रोज शिविर और सेवा कार्य किए जा रहे हैं। कुआं प्यासे के पास, भाव के साथ संस्थान हर जरूत और दुख को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। READ ALSO :Indian Food : इस देश का खाना है भारतीय खाने से भी स्वादिष्ट, जानें क्या है खास आने वाले महीनों में कैथल का सेवा केंद्र बनकर तैयार होगा तब संपूर्ण हरियाणा के दुर्घटनाग्रस्त और दिव्यांगजन हर रोज अपने घर के पास ही लाभ लेने लेंगे। नारायण सेवा संस्थान करीब 4.50 लाख दिव्यांगों की शल्य चिकित्सा, 8 लाख को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कैलीपर और 40 हजार से ज्यादा को कृत्रिम हाथ-पैर लगाकर उनकी जिंदगी को संवार चुका है। नारायण सेवा संस्थान कैथल(Narayan Sewa Sansthan) शाखा के संयोजक डॉक्टर विवेक गर्ग का कहना है कि दया गुप्ता के भू-दान से कैथल शहर में सेवा और संस्कार का केंद्र बन रहा है। यह सेवा केंद्र हनुमान वाटिका के सामने फ्रेंड्स कॉलोनी में 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर चार मंजिला करीब 15000 स्क्वायर फीट पर बनकर लोकर्पित होगा।रविवार को कैथल के समाजसेवियों और मानवता प्रेमियों की उपस्थिति में सनातन परंपरा से वैदिक ऋचाओं के बीच इस मानव मंदिर का भूमि पूजन होगा।एक साल बाद जब यह केंद्र सुचारु चलेगा तब रोज हजारों दुर्घटना शिकार अंगहीन लोगों को नि:शुल्क आर्टिफिशियल लिंब लगेंगे, वृद्धों और बीमारों को नि:शुल्क फिजियोथैरेपी मिलेगी तथा निर्धन एवं दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने वाले कंप्यूटर, मोबाइल, सिलाई, हस्तशिल्प के विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाएंगे। READ MORE :हरियाणा में बनाए गए Automod से नए 12.50 लाख बीपीएल कार्ड नारायण सेवा संस्थान उदयपुर(Narayan Sewa Sansthan) के दिशा निर्देशों पर हरियाणा के लोगों को सेवा गंगा का लाभ मिलेगा। कैथल शाखा सचिव डॉ. अनिल जिंदल ने लोगों से अपील की है कि पावन मंदिर के निर्माण में हर कैथल वाले का अंशदान हो ताकि सभी को इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा भूमिपूजन हनुमान वाटिका के सामने रविवार को सुबह 10.15 बजे और सम्मान समारोह 11 बजे होटल सेवन इलेवन में आयोजित है। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल एवं संस्थापक कैलाश मानव को श्रेष्ठ सामाजिक योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजने के साथ अन्य कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार मिले है। भारत में दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए संस्थान अहम मुकाम रखती है।