{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Weather News : हरियाणा में एक बार फिर मौसम लेगा करवट, 21 जिलों में अलर्ट जारी

 
Weather Update : मौसम विभाग की और से कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। महेंद्रगढ़ औ रेवाड़ी में येलो आलर्ट, सिरसा फतेहाबाद में ऑरेंज अलर्ट  जारी किया गया है। बाकि हिसार, चरखी दादरी, और भी कई जिलों में येलो अलर्ट किया गया है क्योंकि यहां पर ओला नहीं आने वाला है।   Dainik Haryana News : Weather In Haryana : मौसम विभाग की और से जानकारी मिल रही है कि हरियाणा में एक बार फिर से मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है। विभाग की और से हरियाणा के 21 जिलों में आॅरेंज और येलो अलर्ट(Yellow Alert) को जारी किया गया है। विभाग की इस जानकारी के बाद किसानों की और भी परेशानी बढ़ गई है। पहले दो दिनों की बारिश से ही काफी नुकसान हो चुका है। बताते चलें कि 24 तारीख को तेज हवाएं और 50 की रफ्तार से गरज के साथ ओला भी आ सकता है जिससे किसानों की खेती को और ज्यादा नुकसान हो सकता है।   READ ALSO :  Haryana News : हरियाणा ग्रुप सी और डी की परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट

21 जिलों में अलर्ट जारी :

  मौसम विभाग (Weather Department)की और से कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट(Orange Alert) जारी किया गया है। महेंद्रगढ़ औ रेवाड़ी में येलो आलर्ट, सिरसा फतेहाबाद में ऑरेंज अलर्ट  जारी किया गया है। बाकि हिसार, चरखी दादरी, और भी कई जिलों में येलो अलर्ट किया गया है क्योंकि यहां पर ओला नहीं आने वाला है। दो दिन की ही बारिश से किसानों की परेशानियां बढ़ गई थी और अब एक दिन की और बारिश ने किसानों को ज्यादा टेंशन में डाल दिया है। पहले की बारिश से 11 जिलों के 2270 गांव के 34,064 किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। 63 हजार हेक्टेयर भूमि पर लोगों की फसलों को नुकसान हुआ है।   READ MORE : PCS Success Story: नदी किनारे घास फुस की झोपड़ी में जन्म लेने वाला बन गया DSP

6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट :

  मौसम विभाग ने 24 मार्च को यमुनानगर, अंबाला, कैथल, कुरूक्षेत्रा, करनाल और पंचकुला में ऑरेंज अलर्ट(Orange Alert) को जारी किया है। बताया जा रहा है कि यहां पर 50 की रफ्तार से ओला आ सकता है। इसके अलावा रेवाड़ी, सोनीपत, हिसार, पानीपत, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, सिरसा आदि कई जिलों में येलो अलर्ट को जारी किया गया है। हालांकि, किसानों को हरियाणा सरकार की और से मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। अगर आपकी भी फसल खराब हो चुकी हैं तो आप अपनी फसल की फोटो लेकर ई फसल पोर्टल पर डाल सकते हैं और आपको सरकार की और से मुआवजा दिया जाएगा।