{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Eye Care : बिना चश्मे के आपको भी नहीं आता कुछ नजर; बस एक महीना इस चीज का कर लें सेवन, हट जाएगा चश्मा

 
Eye Care Tips : जैसा का आप जानते हैं आज का दौर तकनीक का है, हर समय लोग स्क्रीन के सामने रहते हैं। ऐसे में आंखों की रोशनी कम हो जाती है और चश्मा लग जाता है। अगर आप भी एक महीने के अंदर चश्मे को हटाना चाहते हैं तो आज ही इस एक चीज का सेवन करना शुरू कर दें। आईए खबर में जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Eye Care Tips(चंडीगढ़): किसी भी प्रकार की बीमारी हमें होती है तो डाक्टरों के पास दौड़े चले जाते हैं। ऐसे में कभी ये नहीं सोचते की कुछ घरेलू नुस्खे भी हो सकते हैं जो हमें आराम दे सकते हैं। ऐसे ही घर के उपाय आज हम आपको आंखों के लिए बताने जा रहे हैं। आपको कुछ फलों का सेवन करना है जिससे आपकी आंखों की रोशनी वापस वैसी ही हो सकती है। READ ALSO :Rule Change : 1 अक्टूबर से बदल रहा है नियम, जल्द कर ले अपनी जरूरी काम

ड्राइ फ्रूट्स और फोलिया:

ड्राइ फ्रूट्स और फोलिया में विटामिन-ई पाया जाता है जो आपकी आंखों की रोशनी को तेज करता है। इसके लिए आप ब्राजील नट्स, काजू, अखरोट, मूंगफली आदि का सेवन कर सकते हैं।

अंडे का करें सेवन :

आपको अंडे का सेवन करना चाहिए। अंडे में विटामिन-ई, सी, जिंक, ल्यूटिन आदि प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अंडे का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

मछली होती है फायदेमंद:

आंखों की रोशनी के लिए आपको मछली का सेवन करना चाहिए। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

खट्टे फलों का करें सेवन :

आखों की रोशनी के लिए आपको खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। खट्टे फलों में विटामिन-ई और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको आंखों की रोशनी को ठीक करने के लिए संतरा,नींबू, अंगूर और अमरूद का सेवन करना चाहिए।

हरी सब्जियों का करें सेवन :

पत्तेदार हरी सब्जियों का सेवन हर एक बीमारी के लिए सही माना जाता है। अगर आप बिना बीमार हुए भी इनका सेवन करते हैं तो बीमारी आपके पास भी नहीं आती है। आपको पालक, बथुआ, कोलार्ड का सेवन करना चाहिए। इन सब्जियों में विटामिन-सी पाया जाता है जो आपकी आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है और कम नहीं होने देता है।