{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Health Latest Update: गर्मियों में नारियल पानी पीने वाले एक बार जरूर पढ़ें, सेहत बिगड़ने से बच सकती है

 
Viral Video: गर्मियों में नारियल पानी लगभग हर कोई पी ही लेता है। इसे सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। नारियल पानी के शरीर में कई फायदे बताए गए हैं। लेकिन कई दुकानदार आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। Dainik Haryana News: Greater Noida Update(ब्यूरो):अपने फायदे के लिए लोगों की सेहत को भूला देते हैं। ऐसा ही एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में साफ दिखाई दे रहा है की एक लड़का नारियल के ऊपर गंदे पानी का छिड़काव कर रहा है। विडियो को तेजी से वायरल होता देख पुलिस भी एक्शन में आ गई और नारियल के ऊनर जहरीले पानी का छिड़काव करने वाले लड़के तक पहुंच गई। विडियो में दिखाई दे रहा है की लड़का पास मे बह रहे गंदे नाले से पानी लेता है और नारियल पर छिड़काव करता है और बेच रहा है। Read Also: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में BTec. लेटरल एंट्री हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु ऐसा कर वो लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उसको किसी की जान यां स्वास्थय की कोई परवाह नहीं। पुलिस इस लड़के तक पहुंच गई। लड़के की पहचान बरेली जनपद का रहने वाला समीर पुत्र यामीन के रूप में हुई है। समीर की उम्र 28 साल है जो कई सालों से नारियल पानी बेचने का काम कर रहा है। समीर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में नारियल पानी बेच रहा था। वहीं वो लोगों की सेहत स्वास्थय से खेल रहा था। Read Also: PPF अकाउंट वालों को इस महीने सरकार दे रही बड़ी सौगात, होने जा रहे ये बड़े बदलाव! नारियल के ऊपर गंदे नाले के जहरीले पानी का छिड़काव कर उन्हें बेच रहा था। पुलिस नें कार्यवाही करते हुए समीर को पकड़ लिया। पुलिस ने भी इस मामले में तेजी से कार्यवाही करते हुए समीर को गिरफ्तार कर लिया।सभी दुकानदार से अपील है ग्राहक की सेहत से अपने फायदे के लिए खिलावाड नं करे।