Health News: रात भर किसी बर्तन में रखा पानी क्या आपकी सेहत के लिए सही है?
Jun 13, 2023, 15:50 IST
Water Update: अक्सर गांव हो यां शहर देखा जाता है पानी को पीने के लिए किसी बर्तन में रखकर अपने पास रख लिया जाता है। और जब रात को यां सुबह के समय प्यास लगती है तो इसी रात भर रखे पानी को हम पिते हैं। क्या ऐसा करना सेफ है ये रात भर रखा पानी आपकी सेहत के लिए सही है। पुरी जानकारी के लिए बनें रहे हमारी खबर के अंत तक। Dainik Haryana News: #Water gives life to every living being(ब्यूरो): जल हर एक जीव जंतु को जीवन देने का काम करता है। शरीर को जल की बहुत जरूरत होती है। जल के बीना जीवन संभव नहीं है। अक्सर बहुत से लोगों की आदत होती है रात को पीने के लिए बोतल मे पानी भर लेते हैं और अपने पास रख लेते हैं। सुबह उठते ही बोतल से पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रात भर रखे इस बैठे हुए पानी का स्वाद बदल जाता है। ऐसा कार्बन डाई ऑक्साइड के कारण होता है। यदि पानी को 12 घंटे से ज्यादा खुला छोड़ा जाए तो आण्विक परिवर्तन पानी मे आएगा। जब हम किसी बोतल या गिलास से रखा हुआ पानी पीते हैं तो उसके किनारों पर बैठै बैक्टीरिया हमारे शरीर मे प्रवेश कर जाते हैं और शरीर को हानी पहुंचा सकते हैं। Read Also: Haryana Kisan News : दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को फिर से किसानों ने किया बंद, हमारी मांगों को पूरा करे सरकार इसलिए जानकारों के अनुसार ताजा पानी ही निकाल कर पीना चाहिए। यदि आप रात को अपने पास पीने के लिए पानी रखते ही हैं तो इसे अच्छे से ढक कर ही रखें। एक ही बर्तन यां बोतल से हर समय पानी पीने से बचें या फिर इनकी नियमित रूप से सफाई रखें। बहते पानी यां किसी तालाब नदी नाले के पानी के सेवन से भी बचना चाहिए। इसमें गंदगी मिली हो सकती है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें साफ और सुद्ध जल ही पिएँ।