{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Health Tips : कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं ये 5 सब्जी

 
Dainik Haryana News : Health News : हमारे खानपान की वजह से और लाइफस्टाइल में बदलाव होने के कारण हमारे शरीर में कई तरह की बीमारी होने लगी हैं। आज के समय में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने समस्या सभी को होने लगी है।       ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से आपके शरीर में क्या दिक्कत आती हैं और आपको कैसे इसे कम करने के प्रयास करने चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं जानने के लिए बने रहें हमारी खबर के साथ।       चुकंदर का करें सेवन :(consume beetroot)       अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको चुकंदर का सेवन करना चाहिए क्योंकि, इसमें फाइबर, सोल्यूबर, नाइट्रेट काफी मात्रा में पाया जाता है। चुकंदर आपके शरीर में ब्लड पे्रशर को भी कंट्रोल में रखता है और यह सेहत के लिए भी काफी हद तक सहीं माना जाता है।       पालक होगा फायदेमंद:(Spinach will be beneficial)       पालक तो सभी को पसंद होता है इसमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर से कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं। पालक के खाने से आपको वैसे भी बीमारी कम होती हैं।       ब्रोकोली को करें डाइट में शामिल :(Include broccoli in the diet)     कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको ब्रोकोली का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है जो सेहम के लिए काफी फायदेमंद होता है।       गाजर का करें सेवन :(eat carrots)       अगर आप गाजर का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है और ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इसमें बीटा कैरोटीन और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है और खून को भी साफ करता है।       लहसुन में औषधीय गुण :(medicinal properties of garlic)       डॉक्टरों का कहना है कि लहसुन में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर हाई होता है लहसुन उनके लिए भी काफी फायदे का होता है।