{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Health Tips : हड्डियों को अंदर से कमजोर कर देती 5 चीज, आज से ही करें परहेज

 
Health News : आज की भगदौड़ भरी जिंदगी में हमारा लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। आज हम आपके ऐसी पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शरीर की हड्डियों को अंदर से खोखला कर देती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में। Dainik Haryana News,Bone Health(New Delhi): शरीर को खड़ा रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हड्डियां होती हैं। अगर हड्डियां कमजोर हो जाएंगी तो हमारा शरीर भी कमजोर हो जाएगा। इसलिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना छोड़ देना चाहिए जो आपको नुकसान कर रही है। फास्ट फूड एक ऐसा भोजन है जो हमारे शरीर में नुकसान के अलावा कुछ नहीं करता है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हो जाती है, जिसके बाद हड्डियों में कमजोरी आती है। इसलिए फास्ट फूड( fast food) का सेवन आज ही छोड़ देना चाहिए। READ ALSO :December Rashifal : दिसंबर की इस तारीख से इन राशि वाले जातकों पर होगी नोटों की बारिश, जान लें अपना राशिफल बहुत से लोग सोडा का सेवन करते हैं जो खतरनाक होता है। सोडा हड्डियों से कैल्शियम को निकाल देता है और हड्डियों को कमजोर बना देता है। कैल्श्यिम की कमी होने के बाद हड्डियों के टूटने के चांस ज्यादा हो जाते हैं। शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है, लेकिन फिर भी लोग इसका सेवन बड़े ही मजे से करते हैं। शराब लीवर को भी खत्म करती है और हड्डियों से कैल्श्यिम का अवशोषण कर लेती है। इसलिए शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन आपको नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से आपकी हड्डियों में कैल्शियम का उत्सर्जन ज्यादा हो जाता है जिसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ज्यादा प्रोटीन वाला भोजना हमें तंग कर सकता है। अगर आपके शरीर में ज्यादा प्रोटीन हो जाता है तो वह यूरिया पैदा कर देता है जो आपकी हड्डियों को कमजोर कर देता है। READ MORE :Jokes: हंसना भी बहुत जरूरी है