{"vars":{"id": "112803:4780"}}

International Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में सामाजिक क्षेत्र के उन्नायकों का भी योगदान

 
International Yoga Day :  भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशों की अनुपालना करते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शोधार्थी, विद्यार्थी और विश्वविद्यालय के हितधारक मिलकर, इस अभियान को जन अभियान बनाने में लगे हुए हैं। Dainik Haryana News :#International Yoga Day 2023 (ब्यूरो) : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ( Haryana Central University), महेंद्रगढ़ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2023 को विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहा है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशों की अनुपालना करते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शोधार्थी, विद्यार्थी और विश्वविद्यालय के हितधारक मिलकर, इस अभियान को जन अभियान बनाने में लगे हुए हैं। READ ALSO : Vande Bharat Train Latest News : वंदे भारत ट्रेन में मिलती हैं ये लग्जरी सुविधाएं, क्या आपने कभी सफर किया इसी संदर्भ में विश्वविद्यालय( Haryana Central University) ने अपने आसपास के क्षेत्रों में योग प्रशिक्षण के लिए योग के विद्यार्थियों के समूह बनाये हैं, जो भारत सरकार के द्वारा निर्धारित योगासनों का प्रशिक्षण आमजन को दे रहे हैं। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस( International Yoga Day) का विषय ’पूरी वसुधा के लिए योग’ का रखा गया है। READ MORE : Today Weather Update: 72 घंटे भारी बारिश का ऐलान, तेज होगा बिपरजॉय योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अजय पाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामाजिक क्षेत्र के उन्नायकों ने भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने विभिन्न गांवों में योग प्रशिक्षण शिविर हेतु व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए अशोक बुचौली, भंवर सिंह तंवर, रतन सिंह, महेश कुमार का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।