Suicide Plant: ये है दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा, जिसे छूने के बाद आत्महत्या करने की सोचता है इंसान
Jul 9, 2023, 18:36 IST
Suicide Plant : वैसे तो आपने बहुत से ऐसे पेड़ पौधे देखे होंगे और उनको हाथ भी लगाया होगा जो अच्छे दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आपने ऐसे पौधे के बारे में सुना है जिसके छूने के बाद ही इंसान मरने की सोचता है। जी हां, आज हम आपको इसी पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं इस पौधे का नाम। Dainik Haryana News :#Suicide Plant (New Delhi):अपने आस-पास की जगह को हरा भरा रखने के लिए लोग पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सिजन मिलती है साफ और स्वस्थ वातावरण मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया ऐसे पौधे भी पाए जाते हैं जो जहरीले होते हैं उनके छूने मात्र से ही हमारी जान जा सकती है। ऐसे ही एक पौधे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसके छूने महज से ही इंसान मरने की सोचता है। इस पौधे की खोज 1866 में की गई थी जिसके हाथ लगने से ही बिजली का करंट लगने जैसा महसूस होता है।