{"vars":{"id": "112803:4780"}}

White Bread खाने वाले हा जाएं सावधान! रोज खाने से होते हैं ये नुकसान

 
Health News : आपने देखा होगा बहुत से लोग ऐसे होते हैं तो सुबह उठते ही नाश्ते में व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं। अगर आप भी व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है और आपको बीमार होने से बचा सकती है। पता चला है कि व्हाइट ब्रेड के खाने से काफी सारी बीमारी होती हैं। आइए जानते हैं कौन सी बीमारी आपको हो सकती हैं। Dainik Haryana News,White Bread Disadvantage (नई दिल्ली): दोस्तों जब भी हम सुबह उठते हैं तो हमें नोश्ते में कुछ हेल्दी खाना ही खाना चाहिए। लेकिन हम हैं कि व्हाइट ब्रेड को खाने बैठ जाते हैं जिसके खाने से आपको बहुत से नुकसान होते हैं। जो भी शुगर के मरीज होते हैं उनको कहा जाता है कि व्हाइट ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से आपको दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि डॉक्टर लोगों को व्हाइट बे्रड खाने से क्यों मना करते हैं। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाइट ब्रेड मैदे से बना होता है। जिसका जल्दी से पाचन नहीं होता है और हमें दिक्कत करता है। आइए खबर में जानते हैं क्यों नहीं खाना चाहिए व्हाइट ब्रेड। READ ALSO :Eye Flu : बारिश की वजह से फैस रहा आंखों का फ्लू, ये रहे लक्षण और बचाव तरीके

व्हाइट ब्रेड से अच्छा होता है ब्राउन ब्रेड :

अगर आपको इस चीज की आदत है तो गे्रन ब्रेड और ब्राउन ब्रेड का आप सेवन कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक होता है। वो आपके शरीर में कोई नुकसान नही करता है।

व्हाइट ब्रेड खाने से होती हैं ये बीमारी :

अगर आप व्हाइट ब्रेड का रोज सेवन करते हैं तो आपको वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। व्हाइट ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है इससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है ऐसा होते ही आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। व्हाइट ब्रेड में स्टार्च की मात्रा भी ज्यादा होती है। व्हाइट ब्रेड में फाइबर भी नहीं पाया जाता है। इसलिए अगर आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आपको व्हाइट ब्रेड का सेवन आज ही बंद कर देना चाहिए।

शुगर ज्यादा होने का खतरा :

व्हाइट ब्रेड में शुगर की मात्रा पहले ही ज्यादा होती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा मात्रा में पाया जाता है फाइबर की मात्रा कम होने के कारण आपका ब्लड शुगर बढ़ा देता है। READ MORE :Eye Flu : बारिश की वजह से फैस रहा आंखों का फ्लू, ये रहे लक्षण और बचाव तरीके

हार्ट अटैक का हो सकता है :

अगर आप ज्यादा व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं तो आपको दिल के रोग हो सकते हैं और हार्ट अटैक भी हो सकता है। बताया जाता है कि आपको स्ट्रोक भी आ सकता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग प्रतिदिन प्रोसेस्ड अनाज वाली चीजें अधिक मात्रा में खाते हैं, उनमें स्ट्रोक का जोखिम 47% हो सकता है।

कब्ज होना :

व्हाइट ब्रेड के खाने से आपको कब्ज ही दिक्कत हो सकती है जिसके बाद आपको पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है। लीवर डैमेज होनी की संभावना होती है। ज्यादा मात्रा में व्हाइट बे्रड खाने से आपको पेट में दर्द रह सकता है। इसके अलावा आपको दिमाग से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है। इसलिए अगर आप सेहत को सही रखना चाहते हैं तो आपको आज से ही व्हाइट ब्रेड को बंद कर देना चाहिए।

नोट : दैनिक हरियाणा न्यूज इस बात की पुष्टि नहीं करता है।