{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Sea Turtles : समुद्री कछुए का मांस खाने से इतने लोगों की मौत, 78 का अस्पताल में चल रहा इलाज
 

Viral News : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समुद्री कछुए का मांस खाने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और 78 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए खबर में जानते हैं कहां से है मामला। 
 

Dainik Haryana News,Zanzibar Latest Update(नई दिल्ली): जंजीबार द्वीपसमूह के पेम्बा द्वीप पर लोग कछुए का मांस बड़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कछुए का मांस खाने से लोगों की मौत भी  हो जाती है। जंजीबार के लोग समुद्री कछुए का मांस खाने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 78 लोगों का अस्पताल में इलाज चल  रहा है।

READ ALSO :Viral News : सुनील दत्त की बेटी के दशोटण पर राजनीतिक और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों ने दिया आशीर्वाद

मकोआनी जिला चिकित्सा अधिकारी डक्टर हाजी बाकरी ने बताया कि शुक्रवार देर रात जहरीला भोजन करने से एक महिला की मौत हुई हैं। बाकरी की तरफ से पता चला है कि जिन लोगों की मौत हुई है उसमें बच्चा भी  है बच्चे ने मंगलवार को कछुए का मांस खाया था। बाकरी ने एसोसिएटेड प्रेस का कहना है कि प्रयोगशाला में जांच से पुष्टि हुई है सभी  लोगों ने कछुए का मांस खाया था। पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र जंजीबार के अधिकारियों के एक आपदा प्रबंधन टीम गई है, जिसने लोगों से कहा है कि समुंद्री कछुए का मांस नहीं खाना है। 


2021 में हुई थी इतने लोगों की मौत :

READ MORE :Viral News : गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए लोगों को किया जागरूक

साल 2021 में भी  ऐसा मामला सामने आया था जब 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 3 लोगों की अस्पताल में भर्ती कराया गया और लोगों को उस सयम भी  कछुए का मांस खाने से मना किया गया था। द्वीप के लोग कछुए का शिकार करते हैं और उसके मांस को खाते हैं।