{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Karva Chauth Puja Time : अगर प्रेग्नेंट महिला रखना चाहती हैं करवा चौथ का व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान

 
Karva Chauth 2023: कल करवा चौथ का व्रत है और सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। ऐसे में बहुत सारी महिलाएं ऐसी भी होंगी जो प्रेग्नेंट हैं और व्रत रखेंगी। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होता है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जुड़े रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Karva Chauth 2023 Time(नई दिल्ली): करवा चौथ का व्रत सुहागनों के लिए बड़ा ही खास दिन होता है। क्योंकि वो अपने हमसफर के लिए लंबी आयु की भगवान शिव से और माता पर्वती से कामना करती हैं। इस व्रत को महिलाएं निर्जला रखती हैं, और जो प्रेग्नेंट होती हैं उनको थोड़ी मुश्किल हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत छोड़ना नहीं चाहिए। लेकिन इस बार आपको परेशान होने की जरूत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। READ ALSO :Health Tips : 48 की उम्र में अपने आप को फिट रखने के लिए नाश्ते में ये चीज खाती हैं शिल्पा शेट्टी

प्रेग्नेंट महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान :

प्रेग्नेंट महिलाओं को करवा चौथ के व्रत के दौरान सरगी और दूध का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर को ताकत मिले और बच्चे को भी भूखा ना रहना पड़े। ऐसा करने से आपको थकान महसूस नहीं होती है।प्रेग्नेंट महिलाओं को जूस और फल का सेवन जरूर करना चाहिए ताकि बच्चे को पोषण मिल सके और उसे भूख ना लगे। ऐसे में आपके बच्चे पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है। READ MORE :Haryana School Time Change : हरियाणा में बदलने जा रहा स्कूलों का टाइम, इस दिन से लगेंगे इतने बजे स्कूल प्रेग्नेंट महिला के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी की कमी होने से बच्चे पर असर पड़ सकता है। इसलिए आपको जितना ज्यादा हो सके पानी का सेवन करना है। जिससे आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। वैसे तो शाम के समय चांद को देखकर ही पानी पीया जाता है लेकिन आपको ऐसा नहीं करनी है। दिन में कई बार पानी पीते रहें ताकि बच्चे को कोई दिक्कत नहीं हो सके। पानी वैसे भी आपकी सेहत के लिए जरूरी होता है और दिन में करीब दो लीटर के आसपास पानी आपको पीना चाहिए।लेकिन आपको पहले अपने डॉक्टर से इसके बारे में सलाह लेनी है ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी ना हो सके।