{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Haryana : संवैधानिक मांगों के पूरा ना होने पर हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ सभी यूनियन एवं अनुसूचित जाति वर्ग को साथ लेकर जंतर मंतर की ओर कूच करेगा 

 
Haryana News :  हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के आहवान पर करनाल के सैक्टर 12 के हुड्डा ग्राउंड में शिक्षा बचाओ रोजगार बचाओ प्रतिनिधित्व पाओ रैली में प्रदेश भर के शिक्षा विभाग के साथ- साथ अन्य सभी विभागों के 8 हजार की संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रोफेसरों व समाज की विभिन्न संस्थाओ के व्यक्ति जिनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रही। Dainik Haryana News,Haryana Latest Update(चंडीगढ): रैली में ज्ञापन मुख्यमंत्री के ओएसडी को सौंपा गया। रैली की अध्यक्षता राज्य प्रधान डॉ. दिनेश कुमार निम्बडिय़ा ने की व मंच का संचालन राज्य महासचिव चन्द्र मोहन ने किया। पांचवे चरण में रैली को सम्बोधित करते हुए डॉ. दिनेश निम्बडिय़ा, राज्य प्रधान हजरस ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तीन-तीन बार चुतुर्थ से प्रथम श्रेणी के पदों पर एस.सी. को पदोन्नति में आरक्षण देने की घोषणा की। लेकिन वादा आज तक भी पूरा नहीं किया। हमारे साथ सामाजिक स्तर पर सरकार द्वारा शिक्षा व रोजगार के अवसरों में अन्याय किया जा रहा है और दस वर्षो से केवल एस.सी. का डाटा ही इक करने का काम हो रहा है। संविधान का मजाक बनाया जा रहा है। जबकि हमारी मांगें संवैधानिक है। 77वां,81वां,82वां व 85वां संविधान संशोधन देश की सांसद पास कर चुकी है। प्रदेश सरकार अपनी मनमानी पर है। राज महासचिव चन्द्रमोहन ने कहा कि संघ ने हमेशा संविधान के दायरे में ही आन्दोलन किए है। राज्य संरक्षक नरेश कुमार ने कहा कि जब पूरे देश में पदोन्नति में एस.सी. और एस.टी. को परिणामी वरिष्ठता के साथ आरक्षण है लेकिन जो अब बंद है। READ ALSO :7 Healthiest Fruits In The World: ये हैं दुनिया के 7 सबसे हेल्दी फल प्रेम कुमार बकोलिया पूर्व राज्य प्रधान ने कहा कि अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्गों के लिए बार बार लम्बे समय से आरक्षण की मांग की जारी है। रैली के करनाल जिला कार्डीनेटर सुरेश कुमार डोंकल व बलवन्त एलान ने कहा कि मानव संसाधन विभाग हरियाणा सरकार की हिदायत सं 22/56/2023-5 एच.आर. 111 दिनांक 17-8-2023 जिसमें एस.सी. को प्रमोशन में रिजरवेशन की प्रक्रिया में बारे बताया गया है इससे पहले 21-6-2023 को भी इस प्रकार की हिदायत दी गई थी। READ MORE :Chandrayaan 3 Live: 23 अगस्त का दिन ही क्यों चुना इसरो ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए हजरस के सभी जिला प्रधानों ने कहा कि चिराग योजना को बंद कर दिया जाए, शिक्षा का निजीकरण बंद हो, प्रत्येक प्राथमिक व मिडिल स्कूल में हैड का पद आरटीआई के तहत भरा जाना आवश्यक है। महाविद्यालयों व विद्यालयों में पढ़ रहे अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति व प्रोत्साहन राशि पिछले सात वर्षों से समय पर नहीं मिल रही है।हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने कहा कि हरियाणा सरकार 2 महीने में हमारी संवैधानिक मांगों को पूरा करने का काम करें अन्यथा संघ सभी यूनियन एवं अनुसूचित जाति वर्ग को साथ लेकर जंतर मंतर की ओर कूच करेगा।