{"vars":{"id": "112803:4780"}}

2024 Shivratri List : ये रही साल 2024 की मासिक शिवरात्रि की लिस्ट

 
2024  Monthly List : भगवान शिव कि भक्तो को महाशिवरात्रि का बहुुत अधिक इंतजार रहता है। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। और भगवान शिव की पूजा को सोमवार के दिन भी कही जाती है। साथ में हर महीने मासिक शिवरात्रि भी पड़ती हैं। आइए जानते है साल 2024 में कब मासिक शिवरात्रि। Dainik Haryana News,  2024 Shivratri (New Delhi) : नए साल के शुरू होने के साथ ही लोगों के मन में नए साल का कैलेंडर जानने की भी उत्सुकता है। साल 2024 के कैलेंड पर नजर डालें पर नजर डालें तो भगवान शिव की कृपा पाने के सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस भगवान शिव की पूजा की जाती है। Read Also : Haryana Latest News : हरियाणा में अब इतने दिनों में भरना होगा बिजली, चेक कर लें समय

महाशिवरात्रि 2024 पूजा का सही समय:

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च, शुक्रवार को है. नववर्ष में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च की रात 09 बजकर 57 मिनट पर प्रारंभ होगी और 9 मार्च की शाम 06 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में महाशिवरात्रि की निशिता पूजा का मुहूर्त देर रात 8 मार्च की देर रात 12 बजकर 07 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 56 मिनट तक है. वहीं सूर्योदय से लेकर दिन में कभी भी महाशिवरात्रि की पूजा कर सकते हैं.

साल 2024 की मासिक शिवरात्रि लिस्ट:

1. पौष मासिक शिवरात्रि: 9 जनवरी 2024, मंगलवार 2. माघ मासिक शिवरात्रि: 8 फरवरी 2024, गुरुवार 3. फाल्गुन मासिक शिवरात्रि या महाशिवरात्रि: 8 मार्च 2024, शुक्रवार 4. चैत्र मासिक शिवरात्रि: 7 अप्रैल 2024, रविवार 5. वैशाख मासिक शिवरात्रि: 6 मई 2024, सोमवार 6. ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि: 4 जून 2024, मंगलवार 7. आषाढ़ मासिक शिवरात्रि: 4 जुलाई 2024, गुरुवार 8. सावन मासिक शिवरात्रि: 2 अगस्त 2024, शुक्रवार 9. भाद्रपद मासिक शिवरात्रि: 1 सितंबर 2024, रविवार 10. आश्विन मासिक शिवरात्रि: 30 सितंबर 2024, सोमवार 11. कार्तिक मासिक शिवरात्रि: 30 अक्टूबर 2024, बुधवार 12. मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि: 29 नवंबर 2024, शुक्रवार 13. पौष मासिक शिवरात्रि: 29 दिसंबर 2024, रविवार Read More  : Innovation Center : भारत बन सकता है विश्व का बड़ा ‘इनोवेशन सेंटर’, भारत जीपीटी बनाएंगे Jio and IIT

वन शिवरात्रि भी अधिक खास:

महाशिवरात्रि के बाद में सावन माह की बहुत अधिक महत्व है। सावन शिवरात्रि सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। साल 2024 में सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। पंचांग के अनुसार सावन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का प्रभाव 2 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगा और 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगा। इस के अनुसार सही मुहूर्त 2 अगस्त 2024 की देर रात 12 बजकर 6 मिनट से मध्य रात्रि 12 बतकर 49 मिनट तक रहेगा।