{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Aaj Ka Rashifal : इन 3 राशि वाले जातकों को केतु कर सकता है नुकसान, जान लें अपना राशिफल

 
Today Rashifal : जैसा की आप जानते हैं 31 अक्टूबर को ही राहू केतु राशि में पविर्तन कर चुके हैं और बहुत सी राशियां ऐसी हैं जिन्हें नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपकी राशि में भी राहू केतु दोष है तो आपको अपने ज्योतिष की सलाह से तुरंत उपाय कर लेने चाहिए, वरना नुकसान ज्यादा हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं कौन सी राशियों को हो सकता है नुकसान। Dainik Haryana News,Ketu Gochar 2023 Effect on Zodiacs(नई दिल्ली): राहू और केतु को नुकसान करने वाले ग्रह माना जाता है। अगर किसी की कुंडली में ये बैठ जाते हैं तो फिर कंगाल बना देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, 1.5 साल बाद ये राशि में परिवर्तन करते हैं। ये दोनों हमेशा उलटी चाल चलते हैं. 30 अक्टूबर को राहू कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है और मार्च 2025 तक कन्या राशि में रूकने से अन्य राशियों को भी प्रभाव हो सकता है।आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 18 महीने कन्या राशि में रहने से दूसरी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है। READ ALSO : Jio World Plaza : जियो वर्ल्ड प्लाजा खुला मुंबई में, टॉप ब्रांड्स और एटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन

मेष राशि(Aries) :

मेष राशि वालों के बिजनेस में थोड़ा कम तो कभी ज्यादा की स्थिति रह सकती है। हमेशा लाभ नहीं आएगा और हमेशा नुकसान भी नहीं होगा। अगर आपके कोई प्रतियोगी हैं तोे अच्छी सी रणनीति बना लेनी है ताकि वो आपको मात ना दे सकें। दुश्मनों से बच कर रहना है और लाभ में कमी आ सकती है। अपने ज्योतिष से इसके कुछ उपाय जानें और कभी से जरूर कर लें।

वृष राशि(Taurus) :

कन्या राशि में केतु के प्रवेश से लाभ मिल सकता है। बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है इसलिए आपको सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देना है। काम पर ध्यान देंगे तो ही लाभ हो सकता है, अगर यहां वहां की सोचेंगे तो लाभ नहीं हो सकता है। READ MORE :New Funny Jokes: नए-नए फनी जोक्स

मिथुन राशि(Gemini) :

जो लोग बिजनेस में हिस्सेदारी करते हैं उनको परेशानी हो सकती है। एक दूसरे के बीच लड़ाई हो सकती है, इसलिए आप दोनों को कोई ऐसा काम नहीं करना है जिससे किसी तरह की परेशानी हो सके। दोनों पार्टनर को बैठक आराम से बातें करनी हैं ताकि लड़ाई ना हो सके। अगर आप कोई व्हीकल लेने का मन बना रहे हैं तो ले सकते हैं इसके लिए कोई नुकसान नहीं होगा।