{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Chanakya Niti For Husband Wife Relationship : पति-पत्नी को अभी छोड़ देनी चाहिए ये आदतें, वरना टूट सकता है रिश्ता
 

Acharya Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य नीति बहुत अधिक कठोर हैं। लेकिन उनके द्वारा बताई गई कई बातें जिंदगी में किसी न किसी तरीके से सच्चाई जरूर दिखती हैं। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य की नीति के बारे में।
 
 

 Dainik Haryana News, Relationship Tips (New Delhi): प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य बहुत ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों में न सिर्फ इंसान को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते बताए हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है।

Read Also:Relation Tips : कभी ना करें ये गलती, टूट सकता है आपका रिस्ता

आज भी उनकी राजनीति पूरे विश्व में विख्यात हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु, आदि जीवन में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। आज आचार्य चाणक्य  ने अपनी निती में पति-पत्नी के रिश्तों के बारे में बताया हैं। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य की नीति के बारे में।


बातचीत बंद होना (Conversation deadlock)


पति-पत्नी सुख दुख के साथी होते हैं और इसके लिए उन्हें एक दूसरे के साथ सलाह मिलाकर चलना होता हैं। इसके लिए एक दूसरे से बात करना बहुत अधिक जरूरी होता हैं। अगर आपको कोई बात बुरी लग रही हैं। तो आपस में बात करें। यदि आप एक दूसरे से बात नहीं करोगें तो गलतफहमियां बढेंगी। यदि आप आपस में बात नहीं करेंगे तो जीवन में कलह होने से कोई रोक नहीं सकता और फिर इससे धीरे-धीरे रिश्ता कमजोर होने लगता है। 

गुस्सा करने से बचें(Avoid getting angry)
 

आचार्य चाणक्य के अनुसार गुस्सा हर किसी के लिए बूरा होता है। पति-पत्नी के रिश्ते में गुस्सा नुकसानदेह साबित होता है। पति या पत्नी में से कोई भी जब गुस्से में होता हैं तो वह अपना अच्छा और बूरा के बारे में कुछ समझ नहीं पाता है। ऐसे में वैवाहिक जीवन में यही छोटी-छोटी बाते बहुत अधिक बड़ा रूप ले लेती हैं। और रिश्ते में टूटने तक की नौबत आ सकती हैं।


एक दूसरे का मान-सम्मान न करना(Not Respecting each other)

हर रिश्ते में सम्मान होना बेहद आवश्यक है। चाणक्य नीति के अनुसार पति और पत्नी का रिश्ता एक दूसरे के बिना अधूरा होता है। इस रिश्ते को कायम रखने के लिए एक दूसरे के प्रति सम्मान आवश्यक है और यदि ऐसा नहीं है तो आपका वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है। 

Read More:Relation Tips : किसी के साथ डेट पर जाते समय कभी ना करें ये गलती

सच छिपाना (Hide the truth)

आचार्य चाणक्य  का कहना है कि पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है। ऐसे में कभी भी अपने जीवन साथी से सच्च को नहीं छिपाना चाहिए, क्योंकि समय के साथ अगर आपका सच सामने आया तो आपके जीवनसाथी का भरोसा आप पर भी कम होने लगेगा और आपके रिश्ते में कड़वाहट शुरू हो जाएगी। इसलिए रिश्ते में कभी भी झूठ नहीं बोलनी चाहिए।