{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Chanakya Niti: जो लोग ये काम करते हैं वो कभी धनवान नहीं बन सकते

 
Chanakya Tips: आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya)को तो आप सब जानते ही होंगे। आचार्य चाणक्य ने भारत देश के कई महान राजाओं का साथ दिया है। वो एक महान राजनितिज्ञ ही नही थे बल्कि मानव जीवन पर भी गहन अध्ययन किया। आचार्य चाणक्य ने बहुत सी ऐसी बातें लिखी जो मानव जीवन में बहुत काम आती हैं। Dainik Haryana News: #Chanakya Niti For Success: आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें बताई है यदि वयक्ति जीवन में ऐसी गलती करता है तो माता लक्ष्मी आपसे नाराज होकर दूर भागने लगती है। कौनसी हैं वो बातें जिनको करने से आचार्य चाणक्य के अनुसार दूर रहना चाहिए। 1. जो लोग सुबह से शाम तक आलस दिखाकर कुछ नहीं करते और सोये रहते हैं वो लोग कभी अमीर नहीं बन सकते। 2. जो लोग पैसे कमाने के लिए कोई गलत रास्ता चुनते हैं। पैसे कमाने के लालच में बेईमानी करते हैं। उन लोगों के पास ज्यादा दिनों तक पैसा नहीं रहता। लोगों की बददुआ उन्हे जल्दी ही कंगाल बना देती है। Read Also: Cricket News: इंटरनैशनल क्रिकेट में रनों का पिछा करते हुए इन बल्लेबाजों ने खेली बड़ी पारियां 3. जो लोग किसी दूसरे के लिए कड़वे वचनों का प्रयोग करते हैं। उनसे माता लक्ष्मी कभी भी प्रसन्न नहीं होती और उनको कंगाली का मुंह देखना पड़ता है। इसलिए किसी के लिए अपने मुंह से कटू शब्द नहीं बोलने चाहिए। 4. जिस प्रकार गरीबी मनुष्य को जीवन में परेशान करती है। उसी प्रकार किसी दूसरे के हक का खाने वाला वयक्ति कभी खुश नहीं रह सकता। अपने हक का जो है उसी मे खुश रहने से एक ना एक दिन जरूर कामयाबी मिलेगी। बेईमान लोगों की लुटिया जल्दी ही डूब जाती है। 5. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग सफाई और स्वच्छता का ध्यान नहीं रखते मैले कपड़े पहनते हैं। माता लक्ष्मी उनके घर में प्रवेश नहीं करती। Read Also: Home Business Ideas : एक ही सीजन में मालामाल कर देगी इस पेड़ की खेती 6. आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya)के अनुसार दान देने से धन की विरिद्धि होती है। इसलिए समय समय पर मंदिरों में दान करते रहना चाहिए, इससे दोगुना धन आपके पास वापसी आएगा। जरूरतमंद की मदद् करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। आचार्य चाणक्य की एक और बात जिसका ध्यान रखना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि हमेशा अपनी सीमा में रहते हुए ही दान करना चाहिए। किसी दूसरे की रिश नहीं करनी चाहिए।