{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Chanakya Niti : मर्दों में होने चाहिए ये 3 गुण, देखते ही महिला हो जाती है शादी करने को तैयार

 
Chanakya Niti :  आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति के स्वभाव के बारे में चर्चा की है।पुरूषों के गुणों और अवगुणों के बारे में भी चर्चा की है। आइए जानते हैं पुरूषों के उन गुणों के बारे में जिनसे महिला उनकी तरफ आकर्षित हो जाती है। Dainik Haryana News,Chanakya Tips(New Delhi) :  चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने पुरूषों और महिलाओं के गुणों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने पुरूषों के कुछ ऐसे गुणों के बारे में भी बताया है जो महिलाओं को अच्छे लगते है। आइए जानते है उन गुणों के बारे में Read Also : Jokes: हंसते गाते रहना चाहिए मुसकुराते रहना चाहिए

भरोसेमंद आदमी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई स्त्री किसी पुरुष को अपनी कोई निजी बात बताए और वह पुरुष उसे अपने तक ही सीमित रखे तो ऐसे भरोसेमंद पुरुष भी महिलाओं को बड़े भाते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी रिश्ते में आपसी विश्वास होना बहुत जरूरी है। महिलाओं को भरोसा न तोड़ेने वाले और बात-बात पर महिलाओं पर रोक-टोक न करने वाले पुरुष अच्छे लगते हैं। वरना रिश्ते में खटास आते समय नहीं लगता। Read More : Plane Stuck Under the Bridge : पुल के नीचे फंसा प्लेन, देखें कैसे निकलेगा अब

भावनाओं की कदर करने वाले

चाणक्य नीति के अनुसार जो पुरूष सबकी भावनाओं की कदर करते है, ऐसे पुरूष महिलाओं को बहुत अच्छे लगते है। अगर पुरूष किसी महिला की सभी बातों को ध्यान सुनें,ये चीज महिलाओं के दिल को छू जाती है। महिला को ऐसे पुरूष भी पसंद होते है जो उन्हें हमेशा सुरक्षित महसूस करवाएं ये बात उनके मन को छू जाती है।

शालीनता

चाणक्य नीति के अनुसार महिला को ऐसे पुरूष पसंद होते है जो सभ्य और शालीन स्वभाव के होते है। मतलब जिस व्यक्ति मेें घमंड नहीं होता है। जो गलती होने पर उन्हें प्यार से समझाएं ताकि रिश्तों में प्यार बना रहा ।