{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Chandra Grahan : आज होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इस दौरान खाने में मिलाएं ये एक खास चीज

 
Chandra Grahan Sutak Kal Time : आज रात शरद पूर्णिमा की रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो भारत में दिखाई देगा। अगर चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा तो सूतक काल भी लगेगा जिसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है। आज हम आपको उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Last Lunar Eclipse(चंडीगढ़): इस साल टोटल 4 ग्रहण लगे हैं जिनमें से भारत में दिखाई देने वाला सिर्फ आज रात का चंद्र ग्रहण ही है। वो भारत में दिखाई नहीं दिए तो सूतक काल भी नहीं लगा है। चूंकि आज का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा तो सूतक काल भी लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आज चंद्र ग्रहण के दौरान अपने खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने हैं। क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्ते चंद्र ग्रहण के दौरान क्यों डाले जाते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको उसके बारे में बताने आए हैं। READ ALSO :Haryana News : हरियाणा के 5 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, सरकार तुरंत आई हरकत में

किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण(lunar eclipse occur)?

सबसे पहले तो आपको बता दें, चंद्र ग्रहण आज रात 1.5 मिनट पर शुरू होगा और 2.24 मिनट पर खत्म होगा। जब भी चंद्र ग्रहण लगता है तो उससे 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाता है यानी शाम के 4.5 मिनट पर सूतक काल शुरू हो जाएगा और उसके 9 घंटों तक चलेगा। ऐसे में आपको कुछ नियमों का पालन करना होता है जिनके बिना नुकसान भी हो सकता है।

इन नियमों का करें पालन(Follow The Rules) :

जब भी चंद्र ग्रहण लगता है तो खत्म होने तक भोजन नहीं करना होता है। बच्चे और बुजुर्ग भोजन कर सकते हैं। जो भी महिलाएं पेट से हैं उनको मशीन, सूई, चाकू, कैंची आदि चीजों का इस्तेमाल नहीं करना है, ऐसा करने से आपके बच्चे पर असर पड़ता है। इस दौरान आपको पूजा भी नहीं करनी होती है क्योंकि सूतक काल चला होता है। READ MORE :Reliance Industries Limited : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के नतीजे घोषित

खाने में डालें तुलसी के पत्ते(Tulsi):

सूतक काल में नकारात्कम प्रभाव चारों तरफ देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर आप अपने खाने के तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा समाप्त कर देते हैं। तुलसी के पत्ते डालने के बाद अशुद्ध नहीं होता है। तुलसी में तमाम एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो खाने-पीने की चीजों को बैक्टीरिया से दूषित होने से बचाते हैं. इसलिए जब भी चंद्र ग्रहण लगता है तो आपको अपने खाने में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।