{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Dev Uthani Ekadashi : देव उठनी एकादशी को तुलसी माता को अर्पित करें ये चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

 
Dev Uthani Ekadashi Date : जैसा की आप जानते हैं साल 2023 में 23 नवंबर को देव उठनी एकादशी का व्रत आने वाला है। हिंदू धर्म में देव उठनी एकादशी का काफी ज्यादा महत्व होता है। इस साल देव उठनी का व्रत गुरूवार को रखा गया है, देव उठनी के दिन श्रहरि चार महीने बाद नींद से जागते हैं। Dainik Haryana News,Dev Uthani Ekadashi Date 2023(नई दिल्ली): इस दिन जो भी देव उठनी का व्रत रखते हैं उनको मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है और भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा होती है। भगवान विष्णु को मां तुलसी काफी ज्यादा प्रिय है, ऐसे में देव उठनी एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा की जाती है और कुछ ऐसी चीजों का अर्पण किया जाता है जिससे भगवान खुश होते हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। READ ALSO :Uttarkashi News : टनल में फंसे 40 मजदूरों का टूट रहा हौसला, कर रहें जल्दी निकालने की मांग लाल चुनरी : देव उठनी एकादशी को मां तुलसी को लाल चुनरी का अर्पण करना चाहिए। शास्त्रों में माना गया है कि मां तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाने से घर में धन की प्राप्ती होती है और सुख शांति बनी रहती है। पीला धागा : देव उठनी एकादशी को मां तुलसी को पीला धागा बांधना चाहिए। पीले धागे पर 108 गांठ होनी चाहिए और उसे मां तुलसी क गमले पर बांध देना चाहिए। ऐसा करने के बाद आपको मां तुलसी से प्रार्थना करनी चाहिए। लाल कलावा : देव उठनी एकादशी के दिन मां तुलसी को लाल कलावा जरूर से बांध दें। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें जिससे मां आपकी हर एक मनोकामना को पूर्ण करेगी। READ MORE :Saffron : इंजीनियर छात्र ने उगाए 1 हजार रूपये किलो बिकने वाले केसर, ये तरीका किया फोलो कच्चा दूध : देव उठनी एकादशी के दिन मां तुलसी को कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। घी का दीपक जलाकर मांता को दूध का अर्पण करना चाहिए जिससे आपके घर में शांति बनी रहेगी। तुलसी दल : जिन लोगों के विवाह में परेशानी आ रही है और विवाह नहीं हो पा रहा है उन्हें तुलसी दल को मां तुलसी को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाएंगी।