{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Dhanteras Pujan Vidhi : धनतेरस पर खरीदी गई चीजों का इतने दिनों तक ना करें इस्तेमाल, पड़ सकते हैं लेने के देने

 
Dhanteras 2023 : दीपावली का पावन त्योहार आने वाला है, ऐसे में धनतेरस के दिन लोग अपने घरों में बहुत सी नई चीजें खरीदते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो उससे पहले एक ऐसी बात जानना जरूरी है जो आपको नुकसान दे सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि धनतेरस पर खरीदी गई चीजों को कितने दिन तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Dhanteras 2023 Date(नई दिल्ली): कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसी दिन से 5 दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत होती है और धनतेरस के दिन ही समंद्र मंथन से भगवान धन्वंतरी धन से भरा हुआ कलश लेकर प्रकट भी हुए थे। इसलिए इस दिन बहुत सी ऐसी चीजों को खरीदा जाता है। जिससे घर में सुख और समृद्धि आती है। धनतेरस के दिन सोना चांदी, तांबा, पीतल झाड़ू आदि को खरीदा जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए कुछ नियमों को फोलो करना होता है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। READ ALSO :इन 4 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में चलते हैं फ्री Free Netflix और Amazon Prime, अभी करा लें

इन नियमों का करें पालन?

धनतेरस का दिन काफी शुभ दिन माना जाता है, ऐसे में आपको इस दिन कुछ भी अशुभ चीजों को नहीं खरीदना है। कुछ चीजें राहु और शनि से संबंधित होती हैं जो लोहा, स्टील, कांच, प्लास्टिक आदि जैसी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक चीजें आती हैं। इस दिन अगर आप सोना और चांदी जैसी चीजों को नहीं खरीद सकते हैं तो तांबा और पीतल के बर्तन को जरूर खरीदना चाहिए। इस दिन आपको धनिया के बीज खरीदना शुभ माने जाते हैं।

इतने दिनों तक ना करें इस्तेमाल :

धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजों को दीपावली तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जो भी चीजें इस दिन खरीदी गई हैं उनको मां लक्ष्मी के सामने रखकर पूजा करना चाहिए। READ MORE :Hindi Funny Jokes: उदासी को मुसकुराहट में बदल देंगें

किस समय होगा शुभ मुहूर्त :

इस साल धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे शुरू होकर 11 नवंबर की दोपहर 1.57 बजे तक रहने वाला है। धनतेरस शाम को 5.5 बजे से लेकर 6.41 तक का है।